Thursday , October 9 2025
Breaking News

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने संभाला चार्ज, कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडियां माथा टेकने पहुंचे गोल्डन टेंपल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए डॉ. रवजोत सिंह ने आज (बुधवार) को निकाय भवन में पहुंचकर अपना पद संभाल लिया। इस मौके पंजाब के कई सीनियर नेता मौजूद थे। इनमें कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, जालंधर से पार्टी के नेता पवन कुमार टीनू, बटाला के विधायक शैरी कलसी समेत कई नेता मौजूद थे। वहीं, हरदीप सिंह मुंडिया पंजाब सिविल सचिवालय में शाम 4 बजे पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके राज्य के कई मंत्री और AAP नेता मौजूद रहेंगे।

वहीं पंजाब सरकार के नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां आज गोल्डन टेंपल माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे सेवा के रूप में निभाएंगे।कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के साथ कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल भी गोल्डन टेंपल पहुंचे। उन्होंने गुरु घर माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। पंजाब के सहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां राज्य सरकार की ओर से किए गए कैबिनेट विस्तार में दो दिन पहले ही शामिल हुए हैं। उन्हें राजस्व पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी मिली है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर की रस्म किरया आज, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : स्व. हकीम तिलक राज कपूर के बेटे हरीश कपूर का कुछ दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!