Friday , September 11 2026
Breaking News

कल बंद रहेगा पंजाब, एक क्लिक कर जानें राज्य में क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : MSP समेत 13 मांगें मनवाने के लिए धरनारत किसानों ने कल 30 दिसंबर को पंजाब बंद करने का ऐलान किया है। सोमवार को पंजाब सुबह करीब 7 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाकी सब बंद रहेगा। किसान नेताओं ने सड़कों, रेलों और दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का आह्वान किया है।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पंजाब बंद बुलाने की पुष्टि की और कहा कि प्रधानमंत्री और सुप्रीम कोर्ट के जजों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया, इसलिए पंजाब बंद रखने का फैसला लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पंजाब बंद का आह्वान है, जिसमें किसान नेताओं ने अलग-अलग स्थानों पर किसान नेताओं की ड्यूटी लगाई है। किसान नेता ने पंजाबभर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

सभी संस्थाओं-संगठनों से सहयोग करने की अपील

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब प्रदेश कांग्रेस के किसान सैल ने इस बंद कर समर्थन किया है, जिसकी पुष्टि इसके अध्यक्ष किरणजीत सिंह मीठा ने की। पंजाब बंद का आह्वान पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा द्वारा किया गया था। सरवन सिंह पंधेर में खनौरी सीमा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐलान कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद मनाया जाएगा।

इस दिन पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारी संघों, टोल प्लाजा कर्मचारियों, मजदूरों, पूर्व सैनिकों, सरपंचों, शिक्षक संघों, सामाजिक संगठनों, निगमों और निकायों से अपील है कि वे पंजाब बंद को अपना समर्थन दें और इसे सफल बनाएं। यह बंद केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को मानने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों की मांगों को मानने में विफल रहने का आरोप लगाया।

जानें क्या बंद और क्या खुला रहेगा?

मिली जानकारी के अनुसार, किसान कल 30 दिसंबर दिन सोमवार को पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज, रोडवेज बसें, दुकानें, शिक्षण संस्थान, रेल सेवाएं, ऑफिस, सरकारी दफ्तर बंद कराएंगे। इमरजेंसी सर्विस चलती रहेगी और एंबुलेस को भी नहीं रोका जाएगा। केमिस्ट शॉप्स खुली रहेंगी। एयरपोर्ट से फ्लाइटों का संचालन होता रहेगा। दुल्हा-दुल्हन को नहीं रोकेंगे। पेपर देने जा रहे स्टूडेंट्स को नहीं रोका जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!