Thursday , August 20 2026
Breaking News

नितिन कोहली ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की माता हरपाल कौर से लिया आशीर्वाद, ‘जनसेवा के लिए मिली नई ऊर्जा’

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने पंजाब के मुख्यमंत्री माननीय भगवंत सिंह मान की माता माननीय हरपाल कौर जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह मुलाकात बेहद आत्मीय और आध्यात्मिक रही, जिसमें माताजी ने नितिन कोहली को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की।

नितिन कोहली ने माता हरपाल कौर जी के चरणों में नमन करते हुए कहा कि “ऐसी महान माताओं का आशीर्वाद मिलना किसी भी जनसेवक के लिए जीवन का सबसे बड़ा वरदान होता है। हरपाल कौर जी सिर्फ पंजाब के मुख्यमंत्री की माता ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं। उनके मूल्यों, सादगी और संस्कारों ने पंजाब को एक ईमानदार, मेहनती और जनसेवक मुख्यमंत्री दिया है। उनसे मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।”

उन्होंने आगे कहा कि “माताजी के चेहरे पर जो शांति, सरलता और ममत्व है, वह अपने आप में एक आशीर्वाद है। उनके दर्शन भर से मन में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता आती है। मैं उनके आशीर्वाद के लिए हृदय से कृतज्ञ हूँ। यह मेरे लिए जीवनभर की प्रेरणा रहेगा।”
नितिन कोहली ने बताया कि माताजी के स्नेह और आशीर्वाद ने उन्हें जालंधर सेंट्रल में विकास कार्यों को और गति देने तथा जनता की सेवा को और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि “मां का आशीर्वाद ही असली ताकत है, और माताजी ने जो स्नेह और दुआएं मुझे दी हैं, वे मेरे लिए अनमोल हैं।” इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सुखबीर बादल पर फायरिंग के मामले में नारायण सिंह चौरा कोर्ट में पेश हुए, वकील ने क्या कहा

अमृतसर , (PNL) : श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर 4 दिसंबर, 2024 को …

Gurdaspur: रावी नदी में बाढ़, मकोरा बंदरगाह पर नौका सेवा ठप; कई गांवों के लोग परेशान

गुरदासपुर: पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। …

पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत गोनी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए, मुख्यमंत्री मान ने उन्हें इसमें शामिल करवाया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पूर्व क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी अब राजनीति में एक नई पारी शुरू …

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!