Friday , September 11 2026
Breaking News

आई.आई.टी. रूपनगर और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर के बीच एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नौजवानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए किये जा रहे यत्नों के अंतर्गत एक अहम कदम उठाते हुये सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर और आई.आई.टी. रूपनगर के दरमियान आज एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किये गए।

इसके एम.ओ.यू के अंतर्गत सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर में ए. आई. आधारित साईबर-फिजिकल सिस्टम (सीपीऐस) लैब की स्थापना की जायेगी। इस समागम की अध्यक्षता पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा की गई।

कैबिनेट मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार तकनीकी शिक्षा के ढांचे को मज़बूत करने और नौजवानों को भविष्य के कौशल के साथ लैस करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

यह लैब विद्यार्थियों और अध्यापकों को नयी प्रौद्यौगिकी में अनुसंधान सहयोग, तकनीकी सहायता और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण प्रदान करने में मदद करेगी। यह लैब अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा में सहयोग और उद्योग की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुये कौशल आधारित शिक्षा मॉड्यूलों की तैयारी करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

इस समझौते पर सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर के प्रिंसिपल स. दविन्दर सिंह भट्टी और आई.आई.टी. रूपनगर के अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर किये गए।

इस मौके पर आई.आई.टी. रूपनगर के उच्च अधिकारी, नोमीनी डायरैक्टर और प्रिंसिपल कमलदीप कौर, स्किलिंग और स्टार्ट-अप टीम, पंजाब सरकार के पंजाब कम्यूनीकेशनज़ विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज अमृतसर की फेकल्टी टीम कश्मीरी लाल, डा. हरप्रीत सिंह सोच, सतीश कुमार, सुमीतरबीर सिंह, नवनीत कौर, प्रभजीत कौर, सुरिन्दर सिंह, हरप्रीत कौर (जीपीसी भिखीविंड) और जसबीर सिंह (जीपीसी बटाला) भी मौजूद थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!