Tuesday , August 18 2026
Breaking News

लुधियाना में 3 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 6 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना पुलिस ने शहर के तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने थाईलैंड की छह विदेशी युवतियों और एक स्पा मैनेजर को गिरफ्तार किया। वहीं चार युवतियां और दो स्पा सेंटर संचालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई युवतियां जल्दबाजी में अपना सामान समेटती दिखाई दीं। मौके से हिरासत में ली गई विदेशी युवतियों से पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार युवतियों के थाईलैंड की नागरिक होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, जो चार युवतियां फरार हुई हैं, उनके हरियाणा और दिल्ली की रहने वाली होने की बात सामने आई है। पुलिस उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। स्पा सेंटरों के संचालन, दस्तावेजों और वहां होने वाली गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पों सेंटरों से विदेशी युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि खन्ना के सिटी सेंटर स्थित न्यू एरा, डायमंड और रिलेक्स थाई स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन सूचनाओं के आधार पर थाना सिटी-2 पुलिस ने गुरुवार को रेड की। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई।

गठित प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह, जो हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है, और दूसरे स्पा सेंटर का संचालक मनोज पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं।

रेड के दौरान युवतियां अपना सामान समेटती नजर आईं।

रेड के दौरान युवतियां अपना सामान समेटती नजर आईं।

ठिकाना बदलकर अवैध धंधा चला रहा था पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से ठिकाने बदलकर अवैध गतिविधियां चला हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने हाल ही में सिटी सेंटर में अपने स्पा सेंटर शुरू किए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस युवतियों को पकड़कर थाने ले गई है।

पुलिस युवतियों को पकड़कर थाने ले गई है।

जांच में जो भी दोषी मिला, उसके खिलाफ होगी कार्रवाई थाना सिटी-2 के प्रभारी इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने बताया कि मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!