Thursday , September 3 2026
Breaking News

मेयर विनीत धीर को कमान सौंपने के बाद बड़ा सियासी उलटफेर, दिनेश ढल्ल BJP में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर नॉर्थ में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के जालंधर नॉर्थ से नेता दिनेश ढल्ल ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पंजाब बीजेपी के प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में दिनेश ढल्ल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की ओर से दिनेश को जालंधर नॉर्थ के हल्का इंचार्ज पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। उनकी जगह जालंधर की मेयर विनीत धीर को जालंधर नॉर्थ की कमान सौंपी गई थी।

हल्का इंचार्ज पद से हटाए जाने के बाद दिनेश ढल्ल सी बीजेपी में जाने की चर्चाएं लगातार राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं। आज इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

दिनेश की जॉइनिंग के दौरान पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, जिला प्रधान अशोक सरीन, हिक्की, अमित तनेजा, शीतल अंगुराल समेत बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन:सरकारी जगह से 1800 लीटर लाहन बरामद, पंचायत पर सहयोग न करने का आरोप

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के गांव कोटली सक्का में अवैध शराब के खिलाफ एक्साइज विभाग …

लुधियाना में हेड टीचर की क्लासरूम में मौत:राउंड पर आए, पानी दिया तो गिलास पकड़ते ही गिरे; ड्रग सेंसस के वक्त अटैक हुआ था

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के सरकारी प्राइमरी स्कूल में हेड टीचर की क्लासरूम में तबीयत …

ED चिट्‌ठी पर बोले पंजाब AAP प्रधान- डराने की कोशिश:केंद्र के इशारे पर काम कर रही एजेंसियां, हंगामा खड़ा करना BJP का मकसद

चंडीगढ़ , ( PNL) : पंजाब में ईडी की चिट्‌ठी और कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा …

अमृतसर में 150 जवानों का सर्च ऑपरेशन:घर-घर की तलाशी ली, नशे के कारोबार की सूचना मिली; 10 राउंडअप

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के अनगढ़ इलाके में बुधवार तड़के पुलिस ने नशे के खिलाफ …

अमृतसर में ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर:डाला क्षतिग्रस्त, यात्रियों को भी आईं चोटें, फ्लाईओवर पर यातायात रहा प्रभावित

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के दबुर्जी फ्लाईओवर पर बुधवार को चढ़ाई के दौरान ट्रक और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!