Thursday , September 10 2026
Breaking News

पंजाब में बाढ़ के मद्देनजर मान सरकार ने पेट्रोल और डीजल को लेकर किया ये बड़ा काम, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : प्रदेश भर में आई भीषण बाढ़ के मद्देनज़र चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों के लिए प्रति पेट्रोल पंप के आधार पर कुल 33,000 लीटर पेट्रोल और 46,500 लीटर डीज़ल का भंडार आवंटित किया है। इसके अतिरिक्त प्रति गैस एजेंसी के आधार पर 1,320 गैस सिलेंडर भी अलॉट किए गए हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बताया कि अमृतसर ज़िले के लिए प्रति पेट्रोल पंप 4,000 लीटर पेट्रोल और 4,000 लीटर डीज़ल का भंडार आवंटित किया गया है तथा प्रति एजेंसी के आधार पर 50 गैस सिलेंडर दिए गए हैं। इसी प्रकार बरनाला को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,500 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, बठिंडा को 1,500 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर तथा फरीदकोट के पेट्रोल पंपों को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं।

फिरोज़पुर और फ़ाज़िल्का (प्रत्येक) के लिए 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं। फतेहगढ़ साहिब को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, गुरदासपुर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, होशियारपुर को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, जालंधर को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, कपूरथला को 500 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, लुधियाना को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, मालेरकोटला को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर तथा मानसा को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर आवंटित किए गए हैं।

इसी प्रकार मोगा को 1,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, पटियाला को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 65 गैस सिलेंडर, पठानकोट को 2,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर, रूपनगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, एस.ए.एस. नगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 3,000 लीटर डीज़ल और 80 गैस सिलेंडर, एस.बी.एस. नगर को 2,000 लीटर पेट्रोल, 2,000 लीटर डीज़ल और 100 गैस सिलेंडर, श्री मुक्तसर साहिब को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 25 गैस सिलेंडर, संगरूर को 1,000 लीटर पेट्रोल, 1,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर तथा तरनतारन को 3,000 लीटर पेट्रोल, 4,000 लीटर डीज़ल और 50 गैस सिलेंडर का भंडार अलॉट किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!