Wednesday , September 30 2026
Breaking News

जालंधर में करंट लगने से मजदूर की मौत:फैक्ट्री में काम करने समय हादसा; इंसाफ के लिए परिजनों का कपूरथला चौक पर धरना

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लैदर कॉम्पलैक्स स्थित एक फैक्ट्री में काम के दौरान करंट लगने से कपूरथला निवासी लखबीर सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उचित मुआवजा न देने और पुलिस की ढुलमुल कार्रवाई से नाराज परिजनों ने कपूरथला चौक पर चक्का जाम कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें गुमराह किया जा रहा है और फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कोई सख्त एक्शन नहीं लिया जा रहा।मृतक लखबीर सिंह कपूरथला का रहने वाला था और जालंधर के लैदर कॉम्पलैक्स स्थित जेडी फैक्ट्री में दिहाड़ी पर काम करने गया था। मृतक की पत्नी सुनीता और रिश्तेदारों के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में बिजली की हाई-वोल्टेज 1100 केवी की लाइन, ट्रांसफार्मर और जनरेटर के पास ही लोहे के एंगल लगे हुए थे। काम के दौरान जैसे ही लखबीर इन एंगल्स के पास से गुजरा, वह नंगी तारों की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार का रोरो कर बुरा हाल।

परिवार का रोरो कर बुरा हाल।

हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। परिजनों का कहना है कि उन्हें फैक्ट्री के असली मालिक के बारे में सही जानकारी नहीं दी जा रही है। कभी कहा जाता है कि फैक्ट्री चावला परिवार की है, तो कभी इसे दिल्ली के किसी व्यक्ति को किराए पर देने की बात कही जाती है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस न तो फैक्ट्री मालिक पर कार्रवाई कर रही है और न ही उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है।

लखबीर सिंह की फाइल फोटो।

लखबीर सिंह की फाइल फोटो।

धरने पर बैठे परिजनों ने भारी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक इंसान की जान की कीमत मात्र 60 हजार रुपये लगाई जा रही है। जसबीर सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है, लेकिन प्रशासन और फैक्ट्री मालिक संवेदनहीन बने हुए हैं। मृतक की पत्नी सुनीता का कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलता और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

कपूरथला चौक पर लगा भारी जाम

इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने अपने बच्चों और रिश्तेदारों के साथ कपूरथला चौक को पूरी तरह जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

दोनों पक्षों के बीच बातचीत की कोशिश: पुलिस

इस संबंध में एसआई अजमेर सिंह ने बताया कि बीती रात बत्रा अस्पताल में करंट से झुलसे लखबीर की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस का कहना है कि वे दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, परिजनों के आक्रोश को देखते हुए अब पुलिस कानून के मुताबिक अगली कार्रवाई की तैयारी कर रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!