Tuesday , March 31 2026
Breaking News

जालंधर में गुंडागर्दी : भार्गव कैंप में एक युवक को कैंचियां मारकर मार डाला, घुंघरी के बेटे पर भी जानलेवा हमला, 100 से ज्यादा टांके लगे, हालत गंभीर

जालंधर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर से आ रही है। भार्गव कैंप में देर रात कुछ युवकों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। एक युवक के दिल में कैंचियों से कई बार प्रहार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान कैंप के ही रहने वाले वरुण के रूप में हुई है और दूसरा युवक विशाल भी वहीं का रहने वाला है। विशाल कैंप के घुंघरी नामक शख्स का बेटा है और मरने वाला घुंघरी के साले का बेटा था। कत्ल की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घुंघरी के बेटे को 100 से ज्यादा टांके लगे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ DGP को कंप्लेंट

लुधियाना, ( PNL) : लुधियाना के खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!