Sunday , December 14 2025
Breaking News

जालंधर से बड़ी खबर, दिनदिहाड़े वकील की गोली मारकर हत्या, पुलिस पहुंची

जालंधर, (PNL): पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। ग्रोवर कालोनी में रहते वकील परमिंदर सिंह ढींगरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ढींगरा की लाश उनके सामने रहते पड़ोसियों के घर से मिली है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक वकील परमिंदर सिंह ढींगरा

परमिंदर सिंह ढींगरा ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान भी थे। बताया जा रहा है कि उन्हें सामने रहते पड़ोसियों ने अपने घर बुलाया और थोड़ी देर बाद ही गोली चलने की आवाज आई।

परिवार वाले भागकर गए तो ढींगरा की टांग पर गोली लगी थी और वह दम तोड़ चुके थे। ये कत्ल किसने किया और कैसे हुआ, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि जिनके घर में कत्ल हुआ, उनके परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कत्ल का आरोप भी इसी परिवार पर है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

ईसाई भाइचारे ने सिद्धू मूसेवाला की मां से मांगी माफी, पुतले पर फोटो का था विवाद, 10 लाख का लीगल नोटिस भेजा था

मानसा, (PNL) : जालंधर में सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर के पुतले को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!