Tuesday , October 20 2026
Breaking News

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब सरकार ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा के लिए गठित 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी के सदस्य मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से बैठक के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए हैं। बैठक में कानून को और मजबूत करने तथा प्रस्तावित संशोधनों के कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में 7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित पैनल के साथ तालमेल कर प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा करेगी। इसके बाद कानून में जरूरी बदलाव और आगे की कार्रवाई को लेकर सुझाव दिए जाएंगे।

कानून में कोई कमी न रह जाए, इस पर जोर

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार ऐसा मजबूत कानून बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ प्रभावी रोक का काम करे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित संशोधनों में सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं को व्यापक रूप से शामिल किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कानून की प्रभावशीलता को कमजोर करने के लिए किसी कानूनी कमी का इस्तेमाल न हो सके।

उन्होंने कहा कि कानून के हर पहलू की सावधानी से समीक्षा जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि कानून व्यापक और मजबूत हो तथा बेअदबी के मामले में कोई भी व्यक्ति कानूनी कमी का लाभ उठाकर जवाबदेही से बच न सके।

अकाल तख्त की ओर से गठित पैनल से भी होगा विचार-विमर्श

मुख्यमंत्री ने कहा कि 7 सदस्यीय कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित पैनल से सलाह-मशविरा करेगी। प्रस्तावित संशोधनों पर व्यापक चर्चा के बाद सरकार को सुझाव दिए जाएंगे, ताकि कानूनी और प्रक्रियात्मक पहलुओं का उचित समाधान किया जा सके।

ये 7 सदस्य कमेटी में शामिल

पंजाब सरकार की 7 सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह, दमदमी टकसाल के प्रमुख संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा, संत बाबा सेवा सिंह रामपुर खेड़ा, जस्टिस (सेवानिवृत्त) जसपाल सिंह, जस्टिस (सेवानिवृत्त) गुरबीर सिंह, आईपीएस (सेवानिवृत्त) जतिंदर सिंह औलख और लॉ ऑफिसर प्रीत इंदर पाल सिंह शामिल हैं।

बैठक के बाद सामने आएगा आगे का रोडमैप

कमेटी की बैठक में प्रस्तावित संशोधनों और कानून को लागू करने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा के बाद आगे की प्रक्रिया को लेकर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। सरकार की ओर से कहा गया है कि संशोधनों को संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और संवैधानिक व कानूनी सिद्धांतों के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की मौत पर हंगामा:परिजनों का आरोप-डॉक्टर ने दी गलत दवाई; क्लिनिक के बाहर जुटी भीड़, पुलिस कर रही जांच

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना में 5 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद …

केजरीवाल ने टाइगर पर हमले के बहाने शाह को घेरा:बोले-लॉरेंस को दामाद बनाया; इन्हें वोट देना मतलब पंजाब में दामाद को न्योता

 चंडीगढ़ , (PNL) : मुंबई के जुहू इलाके में रविवार को अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की पत्नी लड़ेगी चुनाव:अमेरिका में डेंटिस्ट की पढ़ाई छोड़ पंजाब लौटीं, बोलीं- कोई मां के पेट से गैंगस्टर पैदा नहीं होता

गुरदासपुर , (PNL) : गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ ‘जग्गू भगवानपुरिया’ की पत्नी अमनदीप कौर पंजाब के …

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से दिल्ली आ रहे थे, हमलावरों में एक नाबालिग

न्यूज डेस्क, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को …

जालंधर में पालतू कुत्ते का बच्चे पर हमला:नानी ने डंडे से मारकर भगाया; परिवार बोला-पहले भी कई लोगों को काट चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अवतार नगर में रविवार देर रात 9 बजे गली में …

अमृतसर में होटल के बाहर युवक को तलवारों से काटा:2 भाइयों ने झगड़े के बाद की हत्या; आरोपी बटाला के रहने वाले; 2 बच्चों का पिता

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में रविवार रात एमजीएम होटल के बाहर 2 भाइयों ने एक …

अमृतसर में आज पंजाब कांग्रेस प्रभारी करेंगे दौरा:गैंगस्टरवाद प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात; परगट सिंह सहित पार्टी नेता रहेंगे मौजूद

अमृतसर , (PNL) : पंजाब में गैंगस्टरवाद और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पंजाब …

लुधियाना के पास श्रीनगर जा रही बस पर पथराव:आधी रात को वारदात, एक रात पहले करनाल में भी हो चुका हमला

लुधियाना , (PNL) : दिल्ली से कश्मीर जा रही यात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस …

जालंधर के राओवाली में सजेगी पटाखा मार्केट:150 के करीब दुकानें बनाने की तैयारी, पटाखों पर भी महंगाई का असर; 10% महंगे हुए

जालंधर , (PNL) : पठानकोट रोड हाईवे पर गांव राओवाली में इस बार पटाखा मार्केट सजेगी। …

बिग ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में चली गोलियां, पढ़ें

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है. …

परविंदर सिंह झोटा का 6वें दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, इंसाफ की लड़ाई में उतरे बब्बू मान और जी खान, नीरू बाजवा ने रोकी फिल्म, पढ़ें

मानसा, (PNL) : पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह …

दो दिन बाद फिर पंजाब आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, परविंदर झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर …

जालंधर में श्मशान घाटों के लिए MP फंड जारी:सांसद अशोक मित्तल ने मॉडल टाउन को 50 लाख और कैट को एक करोड़ को दिया

जालंधर  , (PNL) :  भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने जालंधर और आसपास के इलाकों में …

जालंधर में किसान से सनसनीखेज लूट:नकाबपोश बदमाशों ने दातर दिखाकर छीनी इलेक्ट्रिक स्कूटी व मोबाइल, एक बदमाश का चेहरा दिखा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात के गोराया इलाके में देर रात बेखौफ बदमाशों ने लूट …

जालंधर में पुलिस एक संदिग्ध को पकड़ा:कोट सदीक बंगला मुखी मंदिर के पास से 200 नशीले कैप्सूलों के साथ विशाल चोपड़ा को किया गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने नशे के खिलाफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!