Wednesday , October 8 2025
Breaking News

Mrs Chandigarh और उसके पति का होश उड़ा देने वाला कांड

मोहाली, (PNL) : Mohali Police ने एक ऐसे दंपति को गिरफ्तार किया है जो विदेश भेजने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी करते थे। उन्हें नाभा की नई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. सिटी 2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि मुख्य अधिकारी थाना सोहाना की टीम ने राष्ट्रीय स्तर के ठग दंपति संजय सिंह व उसकी पत्नी अर्पणा को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ थाना सोहाना में 25 मामले दर्ज हैं को नाभा नई जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर थाना सोहाना के 25 मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह ठग दंपति भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर उनके परिवारों सहित वीजा और विजिटर वीजा का वादा करके ठगी करते थे। उन्होंने बताया कि इस दंपति ने लोगों से करीब पांच करोड़ रुपए की ठगी की है। पुलिस दंपति से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो अरोपी अर्पणा मिस चंडीगढ़ रह चुकी है। मिस चंडीगढ़ होने के चलते वह अर्पणा ट्राईसिटी में मशहूर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बिग ब्रेकिंग : पंजाबी गायक Rajvir Jawanda की अस्पताल में ईलाज दौरान मौत, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की फोर्टिस अस्पताल में ईलाज दौरान मौत हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!