Wednesday , July 29 2026
Breaking News

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हलका करतारपुर के विभिन्न वार्डों में किया चुनाव प्रचार तेज, मिल रहा भारी जनसमर्थन

करतारपुर, (PNL) : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने हल्का करतारपुर के वार्ड नंबर 1, 3, 6, 11 और 14 में चुनाव प्रचार अभियान को तेज करते हुए विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी तथा पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में वोट देने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार जनता के हितों को सर्वोपरि रखते हुए लगातार विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कें, सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री मोहिंदर भगत का गर्मजोशी से स्वागत किया और कई स्थानों पर फूलमालाओं से सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और आने वाले चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत हासिल होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलकार सिंह तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!