Thursday , September 3 2026
Breaking News

जालंधर गुरुद्वारा में हथियारबंद युवकों ने घुसने की कोशिश की:बुजुर्ग के शोर मचाने पर भागे, लूट-बेअदबी की आशंका

जालंधर , (PNL) : जालंधर के डॉक्टर बीआर. अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) के पास अजित नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में दो बाइक सवार युवकों ने हथियारों के साथ घुसने की कोशिश की। एक बुजुर्ग के विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों युवक मौके से भाग गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार हरजोत सिंह लक्की ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 1:30 बजे की है। उस समय कुछ सेवादार गुरुद्वारा साहिब में सेवा कर रहे थे। एक बुजुर्ग अपना स्कूटर खड़ा कर गुरुद्वारा साहिब के अंदर जाने लगे।

इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें धक्का देकर अंदर घुसने की कोशिश की। बुजुर्ग ने उनका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर सेवा कर रही संगत नीचे पहुंची तो दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।

दो युवक आए थे। इनमें से एक बाहर गली में बाइक पर बैठा रहा।

दो युवक आए थे। इनमें से एक बाहर गली में बाइक पर बैठा रहा।

हरजोत सिंह लक्की ने आशंका जताई है कि दोनों युवक गुरुद्वारा साहिब में लूट या बेअदबी की नीयत से घुसने का प्रयास कर रहे थे। प्रबंधक कमेटी की ओर से पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई गई है।

लक्की के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को तीन दिन के भीतर पकड़ने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सिंह सभाओं और विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सदस्यों के साथ बैठक कर प्रदर्शन किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में व्यापारी की गाड़ी से बैग चोरी:₹10 लाख कैश था, नाबालिग निकालकर ले जाता दिखा, टायर में 3 जगह मारे गए थे सुए

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केसर पेट्रोल पंप के बाहर बुधवार देर रात भाटिया इलेक्ट्रॉनिक …

जालंधर में फैक्ट्री में लगी आग, एक व्यक्ति झुलसा:अंदर केमिकल भरा था, 30 वर्करों ने भागकर जान बचाई; रिहायशी इलाके में पहुंची आग

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बस्ती पीरदार रोड स्थित मोदी मैट्रस फैक्ट्री में आग लग …

14 करोड़ की लागत से जालंधर के 50 चौकों पर ट्रैफिक सिग्नल होंगे अपग्रेड, मंत्री मोहिंदर भगत ने किया ट्रैफिक लाईटों के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ

जालंधर, (PNL) : शहर में यातायात व्यवस्था को और बेहतर एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य …

खरड़ की सियासत में AAP का बड़ा बदलाव! परमिंदर सिंह गोल्डी बने हलका इंचार्ज, अनमोल गगन मान हैं मौजूदा विधायक

न्यूज डेस्क, (PNL) : खरड़ की राजनीति में एक बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिला है। …

मेयर विनीत धीर को कमान सौंपने के बाद बड़ा सियासी उलटफेर, दिनेश ढल्ल BJP में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर नॉर्थ में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!