Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने लिया स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज से आशीर्वाद

पठानकोट/जालंधर, (PNL) : पंजाब सरकार के केबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज पठानकोट स्थित 108 स्वामी गुरदीप गिरी जी महाराज के निवास स्थान पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री भगत ने महाराज जी के चरणों में नतमस्तक होकर प्रदेश की खुशहाली, अमन-शांति और जनता की तरक्की के लिए प्रार्थना की।

महाराज जी ने भी मंत्री मोहिंदर भगत को आशीर्वाद देते हुए उन्हें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से की गई सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि संत महापुरुषों का आशीर्वाद जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है और उनसे मिलने वाली प्रेरणा से जनसेवा के कार्यों को और मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के विकास और लोगों की भलाई के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्री भगत ने महाराज जी के साथ कुछ समय व्यतीत किया और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान उनके साथ कई गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अचानक आई सूजन ने लिया गंभीर रूप, NHS अस्पताल में आधुनिक इलाज से बिना सर्जरी मिली नई जिंदगी की किरण”

पिछले महीने, 65 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने अपने दाहिने ग्रोइन (पेटके निचले हिस्से) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!