Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Jalandhar में निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने की सुसाइड, कमरे में आग लगाकर उसमें कूदा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में नगर निगम के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट ने घर में आत्मदाह कर लिया।कर्मचारी ने शुक्रवार तड़के अपने कमरे में आग लगा दी। जिसके बाद उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार जागा। मगर, उन्हें बचा नहीं पाया।

रिटायर्ड निगम मुलाजिम परिवार के सामने ही जिंदा जल गया। उनके परिवार में बेटा और पत्नी हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि वह कर्जे को लेकर परेशान थे। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं मृतक का सुसाइड नोट जल तो नहीं गया या फिर उन्होंने कोई वीडियो तो नहीं बनाया था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है।

छत में बने कमरे में सोते थे चौगिट्‌टी चौक के अवतार नगर में रहने वाले विवेक ने बताया कि उसके पिता सोहन सिंह (60) नगर निगम से रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट थे। वह कर्ज को लेकर काफी परेशान रहते थे। घर में वह छत पर बने कमरे में सोते थे। गुरुवार रात भी वह रोजाना की तरह खाना खाकर कमरे में सोने के लिए चले गए।

सुबह आग लगाई, पड़ोसियों ने शोर मचाया विवेक ने बताया कि शुक्रवार तड़के साढ़े 4 बजे उनके कमरे में आग लगी दिखी। तब पता चला कि उन्होंने खुद ही आग लगाई है। पिता उसमें झुलसने लगे तो उनके चिल्लाने की आवाज आने लगी। आग और चीखों की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। उन्होंने शोर मचाया। जिसके बाद वह उठे और तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी।

 

फायर ब्रिगेड मुलाजिम भी अंदर नहीं जा सके विवेक ने बताया कि इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत वहां आई। जिसके बाद उन्होंने पिता को बचाने की कोशिश की लेकिन पहली मंजिल पर होने और हवा चलने की वजह से वह तुरंत कमरे में नहीं जा सके। इसके बाद उन्होंने पहले आग बुझाई। जब तक आग बुझी और वे कमरे में गए, तब तक पिता की जलकर मौत हो चुकी थी।

कर्ज को लेकर परेशान थे, परिवार को पता नहीं बेटे विवेक ने कहा कि उसके पिता कर्ज को लेकर परेशान रहते थे। उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। हालांकि किससे और कितना कर्ज लिया व किस वजह से लिया था, इसके बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस बोली- सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच कर रहे रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर कमरा पूरी तरह जल चुका था। उन्हें घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सोहन सिंह कर्ज से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!