Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर में कैबिनेट मंत्री बैंस का औचक निरीक्षण:सफाई को लेकर सख्त, कहा- रात 10 से 2 बजे तक चलेगा विशेष अभियान

अमृतसर , (PNL) :  अमृतसर में कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ‘क्लीन पंजाब मिशन’ के तहत सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने करीब ढाई से तीन घंटे तक वॉल्ड सिटी और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई प्रबंधों की समीक्षा की। मंत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि अमृतसर में अब रात के समय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत रोजाना रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक सड़कों और प्रमुख मार्गों की सफाई की जाएगी, ताकि सुबह श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आने वाली संगत को एक साफ-सुथरा और सुंदर शहर देखने को मिले। उन्होंने कहा कि यह पहल अभी शुरुआत है। आने वाले समय में इसे और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। मंत्री बैंस ने यह भी बताया कि वह हर सप्ताह किसी भी रात अचानक निरीक्षण करेंगे, ताकि सफाई व्यवस्था की जमीनी स्थिति का आकलन किया जा सके और सुधार की प्रक्रिया लगातार जारी रहे।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस।

लोगों से सफाई में सहयोग की अपील

सोमवार देर रात निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों, दुकानदारों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर सफाई के बाद लोग दोबारा कूड़ा फेंक देते हैं, जिससे शहर को साफ रखना मुश्किल हो जाता है। जितना अमृतसर साफ और सुंदर होगा, उतना ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय व्यापारियों की आय में भी वृद्धि होगी।

मंत्री ने यह भी कहा कि हेरिटेज स्ट्रीट के लिए विशेष योजना पर काम चल रहा है, जिसमें रोजाना धुलाई, सड़क मार्किंग और सीवरेज डी-सिल्टिंग जैसे कार्य शामिल हैं, ताकि बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी पूरा शहर पूरी तरह साफ नहीं हुआ है, लेकिन सुधार के प्रयास लगातार जारी हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!