Friday , October 2 2026
Breaking News

22,854 व्यक्ति सुरक्षित निकाले गए, बाढ़ के कारण 3 और जानें गईं: हरदीप सिंह मुंडियां

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री स हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 48 और गांव, 2691 आबादी और 2131 हेक्टेयर रकबे में खड़ी फसलें प्रभावित हुईं हैं। अब तक 22 जिलों के 1996 गांव प्रभावित हो चुके हैं, जिससे कुल 3,87,013 आबादी प्रभावित हुई है।

स हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान जालंधर जिले के 19 और गांव प्रभावित हुए हैं, जबकि इसी समय में लुधियाना के 13 गांव, फिरोजपुर के 6, अमृतसर के 5, होशियारपुर के 4 और जिला फाजिल्का का एक गांव प्रभावित हुआ है।

लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने संबंधी प्रयासों की जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 925 और व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला गया है, जिससे अब तक कुल सुरक्षित निकाले गए व्यक्तियों की संख्या 22,854 हो गई है। सबसे अधिक गुरदासपुर में (5581), फाजिल्का (4202), फिरोजपुर (3888), अमृतसर (3260), होशियारपुर (1616), पठानकोट (1139) और कपूरथला (1428) व्यक्तियों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में इस समय 139 राहत कैंप जारी हैं, जिनमें 6121 व्यक्तियों को ठहराया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ की शुरुआत से अब तक विभिन्न जिलों में कुल 219 कैंप स्थापित किए गए हैं। फाजिल्का जिले में 14 कैंपों में 2588 व्यक्तियों को ठहराया गया है। इसी तरह
बरनाला के 49 कैंपों में 527 व्यक्तियों, होशियारपुर के 4 कैंपों में 921 व्यक्तियों, रूपनगर के 5 कैंपों में 250 व्यक्तियों, मोगा के 3 कैंपों में 155 व्यक्तियों और मानसा के 2 कैंपों में 89 प्रभावित व्यक्तियों को ठहराया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले 24 घंटों में बाढ़ ने अमृतसर और रूपनगर में तीन और जानें लीं, जिससे 14 जिलों में कुल मौतों की संख्या अब 46 हो गई है, जबकि जिला पठानकोट में तीन व्यक्ति अभी भी लापता हैं।

स हरदीप सिंह मुंडियां ने फसल खराबी का विवरण देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में और 2131 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है, जिससे अब तक 18 जिलों में कुल 1.74 लाख हेक्टेयर फसली रकबे का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में गुरदासपुर (40,169 हेक्टेयर), फाजिल्का (18,649 हेक्टेयर), फिरोजपुर (17,257 हेक्टेयर), कपूरथला (17,574 हेक्टेयर), होशियारपुर (8,322 हेक्टेयर), संगरूर (6,560 हेक्टेयर), तरन तारन (12,828 हेक्टेयर) और एस.ए.एस नगर (2,000 हेक्टेयर) शामिल हैं।

स हरदीप सिंह मुंडियां ने इस कठिन समय में सहायता के लिए सशस्त्र सेनाओं का धन्यवाद करते हुए बताया कि अमृतसर, फाजिल्का, गुरदासपुर, फिरोजपुर, जालंधर, होशियारपुर , पटियाला, लुधियाना, पठानकोट और रूपनगर में कुल 23 एन.डी.आर.एफ टीमें राहत और बचाव कार्यों में लगी हुईं हैं, जबकि कपूरथला में 2 एस.डी.आर.एफ टीमें सक्रिय हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय फौज की 27 टुकड़ियां और 7 इंजीनियर टास्क फोर्स बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। भारतीय वायु सेना और फौज के 9 हेलीकॉप्टर राहत कार्यों में लगे हुए हैं। बी.एस.एफ फिरोजपुर सेक्टर में सहायता प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त एक स्टेट हेलीकॉप्टर और 158 कश्तियां बचाव और राहत कार्यों में उपयोग की जा रही हैं।
——–

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!