Thursday , August 20 2026
Breaking News

जंतर-मंतर पर PM मोदी को गालियां निकालने वाली युवती के खिलाफ केस दर्ज, परिवार समेत हो गई फरार, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कैमरे पर अभद्र टिप्पणी करने वाली युवती के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. नोएडा के सेक्टर-168 स्थित सोसाइटी में रहने वाली युवती और उसके परिजन घटना के बाद से फरार हैं. गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी शिकायतकर्ता स्मृति सिंह ने बताया कि वह सर्वोच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं. 23 जुलाई को उनके संज्ञान में आया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के दौरान एक युवती द्वारा भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया. युवती ने न केवल संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है, बल्कि जानबूझकर लोक शांति भंग करने के उद्देश्य से ऐसा किया है.

शिकायतकर्ता के मुताबिक, युवती की पहचान नोएडा के सेक्टर-168 स्थित लोट्स जिंग सोसाइटी निवासी रुचिका सिंह के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत शून्य अपराध संख्या पर मुकदमा दर्ज कर केस को दिल्ली ट्रांसफर कर दिया है. केस की विवेचना दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी. वहीं, जानकारी मिली है कि युवती मूलरूप से फरीदाबाद के ऊंचागांव की रहने वाली है. वह ब्यूटी पार्लर संचालित करती है. उसने इसी वर्ष जनवरी में नोएडा में फ्लैट खरीदा था. घटना के बाद से पुलिस युवती को खोज रही है.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!