Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Ludhiana में जिम कोच ने मालिक से की धोखाधड़ी:7 महीने में 20 लाख रुपये का किया गबन; हिसाब मांगने पर दे रहा धमकियां

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के टिब्बा रोड इलाके में एक जिम मालिक के साथ लाखों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।सिद्धू प्रीमियम फिटनेस जिम के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने एक कर्मचारी (कोच) और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि जिम के ही कोच ने पिछले 6-7 महीनों के दौरान करीब 20 लाख रुपये का गबन किया है।

भरोसे का फायदा उठाकर किया गबन

शिकायत में गुरजीत सिंह निवासी किस्मत एवेन्यू टिब्बा रोड ने बताया कि वह सिद्धू प्रीमियम फिटनेस जिम चलाते हैं। उनके पास आशू बतौर जिम कोच काम करता था। मालिक का उस पर इतना भरोसा था कि कोचिंग के साथ-साथ पैसों का पूरा हिसाब-किताब भी वही देखता था।

गुरजीत सिंह के अनुसार जब उन्होंने पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड और अकाउंट्स की जांच की तो सामने आया कि आशू ने फंड में हेराफेरी कर लगभग 20 लाख रुपये अपनी जेब में डाल लिए।

पैसे मांगने पर मिली धमकियां

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस गबन के बारे में आशू से पूछताछ की और अपने पैसे वापस मांगे तो वह अपनी असलियत पर उतर आया। आरोपी आशू के साथ-साथ उसके साथी पूनम और मनदीप सिंह (निवासी गुलाबी बाग) ने मिलकर पीड़ित को बुरा-भला कहा और उसे जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।

पुलिस की कार्रवाई: इन धाराओं में केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत (PGD No. 752572) की गहन पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत U/S 318(4) धोखाधड़ी 61(2) आपराधिक साजिश 303(2) चोरी/गबन से संबंधित 351(2) आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है

पुलिस का पक्ष

जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित गुरजीत सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी दोषियों को काबू कर लिया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!