Tuesday , March 31 2026
Breaking News

लुधियाना के सरकारी स्कूलों के टीचर्स और स्टाफ ने पेश की बड़ी मिसाल, बाढ़ राहत कार्यों के लिए दिया इतने लाख रुपए का योगदान, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मानवता की सेवा के लिए एकता और सहानुभूति वाले नेक कार्य के तहत लुधियाना जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अध्यापक और स्टाफ़ ने सामूहिक रूप से पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत फंड में 31,53,000 रुपये का योगदान दिया है, जिससे प्रदेश में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों को मजबूती मिलेगी।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस को आज नंगल में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), लुधियाना डिंपल मदान की अगुवाई में अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह सामूहिक योगदान औपचारिक रूप से भेंट किया गया। अध्यापकों के इस प्रतिनिधिमंडल में डिप्टी डी ई ओ अमनदीप सिंह, स्टेट स्पोर्ट्स कमेटी मेंबर अजीत पाल और फिजिक्स के लेक्चरार दिनेश मोदी शामिल थे।

स हरजोत सिंह बैंस ने अध्यापकों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “हमारे अध्यापकों द्वारा दिया गया यह विशेष योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदना और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश के राहत कार्यों में योगदान देकर अध्यापकों ने यह साबित किया है कि क्लासरूम से बाहर भी वे समाज के प्रति समर्पित हैं और यह एकता बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।”

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नेक कार्य अध्यापकों को समाज के स्तंभ के रूप में उजागर करता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार पूरी तरह से बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ DGP को कंप्लेंट

लुधियाना, ( PNL) : लुधियाना के खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!