Saturday , July 11 2026
Breaking News

LPG बुकिंग पर आया बड़ा Update, इन लोगों को 25 दिन में नहीं मिलेगा Cylinder

न्यूज डेस्क, (PNL) : एलपीजी बुकिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिन ग्राहकों के पास दो सिलेंडर हैं यानी डबल बॉटल कनेक्शन है उन्हें अब रिफिल बुक करने से पहले अपनी पिछली डिलीवरी के बाद 35 दिनों तक इंतजार करना होगा. पहले यह अंतराल 25 दिनों का था. यह नियम शहरी और ग्रामीण इलाकों सभी जगहों पर लागू होगा.नए नियम के अनुसार जिन लोगों के पास डबल बॉटल कनेक्शन है, उन्हें अब नया सिलिंडर बुक करने के लिए 35 दिन इंतजार करना होगा. यानी आप एक सिलिंडर इस्तेमाल करेंगे और दूसरा बैकअप के रूप में घर में रहेगा, लेकिन अगली बुकिंग 35 दिन बाद ही हो सकेगी. पहले यह समय 25 दिन था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है ताकि गैस की सप्लाई सही तरीके से सभी तक पहुंच सके. इसलिए अब ऐसे परिवारों को अपने इस्तेमाल की प्लानिंग ध्यान से करनी होगी, क्योंकि जल्दी बुकिंग करने पर भी सिस्टम उसी तय समय पर स्लॉट देगा.

जिन लोगों के पास सिर्फ एक ही सिलिंडर वाला कनेक्शन है, वे अब भी 25 दिन बाद नया सिलिंडर बुक कर सकते हैं. यानी जो परिवार बिना बैकअप सिलिंडर के काम चला रहे हैं, उनके लिए इंतजार का समय कम रखा गया है. यह नियम उन लोगों के लिए राहत है जिन्हें जल्दी गैस की जरूरत पड़ती है. सरकार का उद्देश्य है कि ऐसे जरूरतमंद लोगों को समय पर गैस मिल सके और उन्हें खाली सिलिंडर की परेशानी न झेलनी पड़े.प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को अब 45 दिन बाद ही नया सिलिंडर बुक करने की अनुमति होगी. यह योजना गरीब परिवारों और महिलाओं के लिए है, इसलिए इसकी सप्लाई व्यवस्था अलग तरीके से संभाली जाती है. 45 दिन का समय इसलिए रखा गया है ताकि सभी लाभार्थियों तक गैस सही समय पर पहुंच सके और किसी तरह की कमी या दिक्कत न हो.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर- दाना मंडी में 100 राउंड फायरिंग:2 गुट भिड़े, गले-पेट में गोली मारकर पंच की हत्या; टाइम तय कर साथी लेकर लड़ने आए थे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में 2 गुटों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों गुटों के …

अमृतसर में 280 ड्रग केसों में जब्त नशा डिस्पोज:हेरोइन-स्मैक और लाखों गोलियां शामिल, CP बोले- ड्रोन से हो रही तस्करी बड़ी चुनौती

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 280 मामलों में …

जालंधर में 2 कबड्डी खिलाड़ियों की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक की थी UK जाने की तैयारी

जालंधर , (PNL) : जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो …

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का बोर्ड चेयरमैन ने लिया जायजा:बोले- पुराने और नए में जमीन-आसमान का फर्क, 17 जुलाई को PM करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

जालंधर , (PNL) : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत आधुनिक …

जालंधर में बाबा बने लुटेरों ने महिला के गहने झपटे:बचाने को कार से लटकी, 100 मीटर तक घिसटती चली गई

जालंधर , (PNL) : जालंधर में बाबा का भेष बनाकर आए तीन लोगों ने एक महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!