Tuesday , September 29 2026
Breaking News

आतंकी संगठन TTH का दावा- ASI को हमने मारा:स्कूटी पर जाते फोटो जारी की; पहले ASI-होमगार्ड मर्डर का भी जिम्मा लिया था

अमृतसर  , (PNL) :  अमृतसर में रविवार सुबह हुई पंजाब पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) जोगा सिंह की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने ली है। इससे संबंधित सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि जीना चाहते हैं तो नौकरी से इस्तीफा दे दें। हालांकि भास्कर इस पोस्ट व दावे की पुष्टि नहीं करता। इसके बाद पुलिस ने टारगेट किलिंग के एंगल से जांच शुरू की है। ASI को 2 गोलियां मारी गईं, जो कंधे और कमर पर लगी। जिस वक्त हत्या हुई, वह गुरदासपुर से ड्यूटी पर मजीठा के रास्ते अमृतसर जा रहे थे। ASI जोगा सिंह गुरदासपुर के रहने वाले थे। परिजन के मुताबिक, वह डेली कार से जाते थे, लेकिन रविवार उसका टायर पंचर हो गया तो वह स्कूटी से गए थे। इसी वजह से ASI की हत्या को टारगेट किलिंग का शक जताया जा रहा है।

पुलिस सोर्सेज के मुताबिक, ASI की कार पंचर होना, उनका स्कूटी से ड्यूटी जाने समेत कई एंगल दिख रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है। अमृतसर रुरल के SSP सोहेल कासिम मीर ने कहा कि निजी रंजिश से लेकर रोड रेज तक के सभी एंगल से इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। हत्या वाली जगहों के आसपास से CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ASI की हत्या के बाद सामने आई पोस्ट…

हमलावरों ने रास्ते में घेर की थी हत्या पुलिस के मुताबिक, जोगा सिंह गुरदासपुर में बांगर के गांव घणिए के रहने वाले थे। वह रोजाना की तरह सुबह 6 बजे स्कूटी (PB06BJ-6614) पर ड्यूटी के लिए अमृतसर के लिए निकले। मजीठा से करीब 1 किलोमीटर पहले बाइक पर आए 2 अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी को रास्ते में घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान ASI को सीने के बाईं तरफ और कमर पर 2 गोलियां लगीं। इससे ASI गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक जिस जगह हत्या हुई, वह इलाका काफी बिजी रहता है। हालांकि रविवार और सुबह 6 बजे का टाइम होने की वजह से उस वक्त ASI को तुरंत कोई मदद नहीं मिल सकी। इस वजह से ASI ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। जब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही SSP सुहेल कासिम मीर, डीएसपी कमलमीत सिंह और एसएचओ कर्मपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने सबूत जुटाए हैं। गोलियों के खोल भी मौके से बरामद हुए हैं।

ASI के शव को गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ASI के शव को गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

ASI जोगा सिंह, जिनकी हत्या कर दी गई। - फाइल फोटो

ASI जोगा सिंह, जिनकी हत्या कर दी गई। – फाइल फोटो

चचेरे भाई ने कहा- गाड़ी पंंचर हुई तो स्कूटी से जा रहे थे मौके पर पहुंचे जोगा सिंह के चचेरे भाई हरचरण सिंह ने बताया है कि जोगा सिंह अक्सर अपनी गाड़ी से ड्यूटी पर अमृतसर आते थे। हालांकि, आज सुबह उन्हें पता चला कि उनकी गाड़ी पंचर है, इसलिए वह स्कूटी से ड्यूटी पर आ रहे थे। इसी दौरान उनके साथ यह वारदात हो गई। चचेरे भाई ने बताया कि जोगा सिंह अमृतसर में ट्रैफिक पुलिस विभाग में तैनात थे। वह और उनकी पत्नी ही घर में रहते थे। उनके 2 बच्चे हैं, जो कनाडा में रहते हैं।

तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान की वायरल पोस्ट…

तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) के बारे में जानिए…

आखिर क्या है आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH), जिसने दोनों पुलिसवालों की हत्या की जिम्मेदारी ली? क्या इसका अफगानिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से कोई संबंध है? संगठन ने पंजाब में हमला क्यों किया? जानिए सभी सवालों के जवाब…

सवाल नं. 1- क्या है तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान? जवाब – आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने अमृतसर में ASI की हत्या की जिम्मेदारी ली है, पुलिस के मुताबिक इस नाम से कोई ऑफिशियल या एक्टिव टेररिस्ट ग्रुप अस्तित्व में नहीं है। यह नाम असल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का एक पाकिस्तानी प्रोपेगैंडा वर्जन है, जिसे भारत विरोधी नैरेटिव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह नाम कभी-कभी अफवाहें फैलाने या सोशल मीडिया पर प्रचार के रूप में इस्तेमाल होता है। अब तक किसी बड़ी वारदात में इसका नाम नहीं आया। TTP को पाकिस्तान में फितना अल-हिंदुस्तान के नाम से भी संबोधित किया जाने लगा है।

सवाल नं. 2 – TTH का TTP से क्या संबंध है? जवाब – माना जाता है कि TTH को भारत में दहशत फैलाने के लिए TTP ने ही बनाया गया था, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी दहशतगर्दी के निशान अब तक भारत में कहीं मिले नहीं हैं। TTP ने 2013 में एक बयान में कहा था कि वे भारत में भी शरिया लागू करना चाहते हैं और कश्मीर में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उसके बाद कोई बड़ा ऑपरेशन या तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान नाम का ग्रुप भारत में सामने नहीं आया। यह ज्यादातर प्रचार या धमकी का हिस्सा था।

सवाल नं. 3 – TTP पाकिस्तान में क्यों दहशत फैला रहा?

जवाब – तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पाकिस्तान में एक प्रमुख दहशतगर्द संगठन है। इसे 2007 में बनाया गया। इसका मुख्य लक्ष्य पाकिस्तान में शरिया आधारित अमीरात कायम करना है। यह अफगान तालिबान से अलग है, लेकिन विचारधारा में काफी करीब है। TTP पाकिस्तान में सेना, पुलिस और नागरिकों पर हमले करता रहता है।

पाकिस्तान सरकार और सेना TTP को भारत समर्थित बताकर भारत पर आरोप लगाती है। पाक PM शहबाज शरीफ और अन्य अधिकारियों ने कई बार कहा है कि TTP के हमले अफगानिस्तान से हो रहे हैं और भारत उनका बैकिंग कर रहा है। भारत ने इन आरोपों को बार-बार खारिज किया है और इन्हें पाकिस्तान की अपनी असफलताओं को छिपाने की कोशिश बताया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!