Tuesday , March 31 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पुलिस ने किया आतंकियों का एनकाउंटर, CP Swapan Sharma बोले- PAK टेरर मॉड्यूल से जुड़े आरोपी

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकियों का एनकाउंटर किया है। यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक दिन पहले हरियाणा और बिहार के आतंकी हेंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे।

उनसे पूछताछ के बारे में इनका पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। मगर पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें पुलिस की गोली से 2 आतंकी घायल हुए हैं।

जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ADCP समीर वर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने मौके से 2 हेंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं।

मुठभेड़ का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह टेरर मॉड्यूल था। जो पाकिस्तान ISI के सपोर्ट से चल रहे थे। इन्होंने कोई बड़ी वारदात करनी थी। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी इस बारे में कमेंट नहीं किया जा सकता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!