Thursday , September 10 2026
Breaking News

Jalandhar : हवाई फायरिंग में सरपंच के पति की मौ’त, हार्ट अटैक बताकर परिजनों ने किया संस्कार

जालंधर ,(PNL) : पंजाब सरकार की तरफ़ से  शादी समारोह में हथियार ले जाने या हवाई फायरिंग करने पर रोक लगी हुई है, हालांकि  उसके बावजूद गोलियां चलने और उससे हादसे होनी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं एक नया मामला देहात के थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव चक देशराज से सामने आया है । वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में लोग नाच रहे है और कैसे एक युवक हवाई फायरिंग कर रहा है। इस दौरान नौजवान ने एक के बाद एक 3 फायर किया। जिसमे  एक  45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस 

मृतक परमजीत सिंह गांव के मौजूदा सरपंच का पति है। साथ ही उसका पुलिस को बताए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया।लेकिन जब शनिवार को घटनाक्रम का वीडियो सामने आया तो मामले से पर्दा उठ गया है। थाना गोराया की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  फिलहाल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

बता दें कि वायरल वीडियो में थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव चक देसराज में शादी से पहले जागो निकाली जा रही थी। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हवाई फायर कर रहा है। अचानक फायरिंग करते व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के पास आ जाता है। जिसके बाद ये हादसा हो जाता है। गोली चलाने वाले युवक ने कुल तीन फायर किए। हालांकि परिवार ने पुलिस से कहा था कि परमजीत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। फिलहाल जनच जारी है ।

एसएसपी बोले –  व्यक्ति को नहीं गोली 

डीएसपी फिल्लौर सरवण सिंह बल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं। उसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग करने वाले युवक का हथियार भी भी कब्जे में लिया जाएगा। हालांकि इसे लेकर एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि व्यक्ति को गोली नहीं लगी है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!