Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर के गोल्डन टेंपल में बैसाखी पर गुरमत-समागम:भव्य दीपमाला और आतिशबाजी होगी, श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में खालसा पंथ के साजना दिवस और बैसाखी के शुभ अवसर पर इस वर्ष विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। पावन अवसर पर विशेष गुरमत समागमों की भव्य तैयारियां की जा रही हैं।गोल्डन टेंपल के मैनेजर भगवंत सिंह ने संगत को इस पावन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जानकारी दी कि गोल्डन टेंपल में मंगलवार को खालसा साजना दिवस के अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब में विशेष अमृत संचार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमृत ग्रहण कर गुरु के मार्ग पर अग्रसर होंगे।

दिनभर गुरमत समागम और शाम को दीपमाला का भव्य आयोजन उन्होंने यह भी जानकारी दी कि पूरे दिन गुरमत समागमों की श्रृंखला चलेगी, जिसमें कीर्तन, कथा और धार्मिक विचारों का आयोजन होगा। शाम के समय विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा। रहिरास साहिब के पाठ की समाप्ति के बाद सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में भव्य दीपमाला की जाएगी।

गोल्डन टेंपल के मैनेजर भगवंत सिंह

गोल्डन टेंपल के मैनेजर भगवंत सिंह

इसके साथ ही आकाश में आकर्षक और अलौकिक आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा, जो इस पावन पर्व की खुशी को और भी बढ़ा देगा। संगत इस दिव्य दृश्य का आनंद लेगी और गुरु घर की महिमा का अनुभव करेगी।श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सुरक्षा, दर्शन और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से इस पवित्र आयोजन में भाग ले सकें।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!