Thursday , August 20 2026
Breaking News

जालंधर : लाटरी वालों से भी महीना लेता था MLA रमन अरोड़ा! पुलिस ने अदालत के समक्ष रखा लाटरी वाले शिकायतकर्ता का मामला, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। मामले की जांच कर रही कमिश्नरेट पुलिस के पास अब लाटरी की दुकान चलाने वाला शख्स शिकायतकर्ता के रूप में आया है। पुलिस ने अदालत को कहा कि रमन अरोड़ा लाटरी वालों से भी महीने के पैसे लेता था। पुलिस ने कहा कि राजिंदर नामक शख्स ने उनके पास शिकायत दी है और आरोप लगाया कि रमन अरोड़ा लाटरी की दुकान चलवाने के लिए उससे जबरदस्ती पैसे लेता था। पुलिस ने इसी मामले की जांच के लिए 10 दिन का रिमांड मांगा था, मगर कोर्ट ने 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया। अब तीन दिन तक रमन पुलिस की कस्टडी में ही रहेंगे।

बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले में रमन को जमानत मिल गई थी। जब वह नाभा जेल से बाहर आने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने जेल से ही रमन को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार कर लिया। रमन पर थाना रामामंडी में एक ठेकेदार से जब्री पैसे लेने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि रमन ने कहा था कि उसके साथ धक्केशाही की जा रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Hockey World Cup: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारतीय टीम ने एक बार फिर पाकिस्तान को हराकर एफआईएच हॉकी …

मलेशिया में छिपकर बैठे थे बंबीहा गैंग के गुर्गे, पंजाब पुलिस ने विदेश से लाकर दबोचे

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय संगठित डेस्कअपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता …

किसान नेताओं के बीच विवाद तेज हुआ, पंधेर ने राजेवाल के आरोपों का जवाब दिया; खुली बहस की चुनौती दी गई

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के किसान संगठनों के बीच चल रहा आंतरिक विवाद अब …

FIH World Cup: भारत ने 52 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की

न्यूज डेस्क, (PNL) : नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए एफआईएच महिला विश्व …

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!