Wednesday , February 18 2026
Breaking News

भारत में नहीं रहेगा मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल, इस देश में मूव होने की चर्चा, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से विवादों से घिरे कपल ने अब भारत छोड़ने का फैसला लिया है। चर्चा है कि कुल्हड़ पिज़्ज़ा दंपति सहज अरोड़ा और गुरप्रीत अरोड़ा अपने बेटे के साथ पंजाब (भारत) छोड़कर ब्रिटेन जा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में दंपति को कई विवादों का सामना करना पड़ा रहा था। उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया है।

मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया था। शहर में दोनों के बीच तलाक की चर्चा छिड़ी हुई थी। हालांकि अब दोनों एक साथ अपने बच्चे सहित यूके मूव होने जा रहा हैं। बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी कपल द्वारा साझा की गई थी। मगर बात में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था। गौर हो कि कुछ महीनों पहले कपल की संभोग करते की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उसके बाद से वह विवादों में है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई बुलंदियों पर पहुँचाने के लिए ‘अध्यापक मेले’ में 8 हजार से अधिक अध्यापक हुए शामिल

चंडीगढ़, (PNL) : राज्य के शैक्षिक क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!