Tuesday , September 8 2026
Breaking News

सिद्घू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत के माता-पिता गिरफ्तार, इस मामले में पुलिस ने पकड़ा, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के कस्बा खन्ना पुलिस ने 1 मई को प्रेम वैष्णो ढाबा पर हुई फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में बैठे दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को देर रात गिरफ्तार किया है। शगनप्रीत के पिता सौदागर सिंह और माता दलजीत कौर को उनके पैतृक गांव चढ़ी, जिला फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा गया। दोनों को इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया है।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर है शगनप्रीत

शगनप्रीत सिंह, जो दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का पूर्व मैनेजर रह चुका है, लंबे समय से विदेश में रह रहा है। पुलिस के अनुसार, उसके माता-पिता लगातार उसके संपर्क में थे। वे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके सहयोगियों के साथ भी संपर्क बनाए हुए थे।

ढाबे पर फायरिंग करता युवक। फाइल फोटो

ढाबे पर फायरिंग करता युवक। फाइल फोटो

फायरिंग की कई घटनाओं में दोनों का नाम

यह उल्लेखनीय है कि शगनप्रीत सिंह के माता-पिता का नाम पहले भी खन्ना के पायल और दोराहा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटनाओं में सामने आया था। उन मामलों में भी पुलिस ने दोनों को नामजद किया था। पिछली गिरफ्तारी के बाद सौदागर सिंह को अदालत से जमानत मिल गई थी, जबकि दलजीत कौर भी जमानत पर बाहर थीं। अब प्रेम वैष्णो ढाबा फायरिंग और फिरौती मामले में उन्हें दोबारा नामजद कर गिरफ्तार किया गया है।

विदेश में बैठे बेटे के संपर्क में थे माता-पिता

खन्ना के डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) मोहित सिंगला ने बताया कि जांच के दौरान ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे पता चला कि शगनप्रीत सिंह के माता-पिता विदेश में बैठे अपने बेटे के संपर्क में थे। इसके अलावा, वे वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके नेटवर्क से भी जुड़े हुए थे।

पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर ही दोनों को मामले में साजिशकर्ता के रूप में नामजद कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!