Friday , September 11 2026
Breaking News

भीषण ठंड से कंपकंपाया पंजाब, घने कोहरे से अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य, राज्य का ये शहर सबसे ठंडा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब भीषण ठंड की चपेट में है। शुक्रवार को बेहद घना कोहरा पड़ा, जिससे अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य, पटियाला में 10 मीटर और लुधियाना में 50 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद रात को भी घना कोहरा पड़ा।

कोहरे के बढ़ते प्रकोप के बीच मौसम विभाग ने शनिवार से तीन दिनों के लिए पंजाब के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूथला, होशियारपुर जिले शामिल हैं। इससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड का कहर बढ़ने की संभावना है।

पंजाब में 4.8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ होशियारपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री, लुधियाना का 10.6 डिग्री, पटियाला का 9.6 डिग्री, पठानकोट का 8.7 डिग्री, बठिंडा का 5.2 डिग्री, गुरदासपुर का 6.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 5.2 डिग्री और फरीदकोट का 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब के अधिकतम तापमान में भी 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अमृतसर व लुधियाना का पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 24 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री (सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे), लुधियाना का 19.2 डिग्री (सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे), पटियाला का 20.5 डिग्री, फरीदकोट का 21.5 डिग्री, गुरदासपुर का 20.0 डिग्री, होशियारपुर का 18.8 डिग्री व मोहाली का 17.9 डिग्री दर्ज किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!