Wednesday , September 9 2026
Breaking News

अमृतसर GNDU में छात्रों और गार्ड में मारपीट, VIDEO:ID कार्ड मांगने पर भड़के छात्र, सुरक्षाकर्मी के साथ की हाथापाई

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं लोग इस घटना की जमकर निंदा कर रहे हैं। मामले को लेकर जब ड्यूटी ऑफिसर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वीरवार (7 मई) को यूनिवर्सिटी के सिक्योरिटी गार्ड ने कुछ छात्रों से उनका आईडी कार्ड दिखाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। ड्यूटी ऑफिसर के मुताबिक आईडी कार्ड मांगने पर छात्र नाराज हो गए और उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी।

गार्ड पर थप्पड़ मारने का आरोप

दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से यह बात भी सामने आई है कि बहस के दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने एक छात्र को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद माहौल और ज्यादा बिगड़ गया और देखते ही देखते वहां हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ती गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल पूरा मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है और वीडियो के आधार पर जांच कर रही है।

कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों और कर्मचारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!