बड़ी खबर : परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग मंजूर, अमित शाह के आने से पहले मान सरकार ने केस CBI को सौंपने का किया ऐलान
Punjab News Live -PNL
October 20, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : मानसा में कत्ल किए परविंदर सिंह झोटा के परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंपने का ऐलान किया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ उनकी लड़ाई निर्णायक स्तर पर लड़ी जाएगी।
सरकार ने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, उनसे पीछे नहीं हटेंगे। नशे के खिलाफ इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा। बता दें कि आज देश के गृह मंत्री अमित शाह ने झोटा के परिवार से मुलाकात करने पंजाब आना है। इससे पहले मान सरकार ने केस सीबीआई को सौंपने का ऐलान कर दिया।