Tuesday , September 29 2026
Breaking News

Jalandhar में दो पक्षों में चले तेजधार हथियार:पुरानी रंजिश में विवाद, बुजुर्ग घायल, नशा तस्करी की शिकायत करने पर हमले का आरोप

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के कबीर नगर इलाके में ई-रिक्शा मोड़ने और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर तेजधार हथियारों और लोहे के पंपों से हमला कर दिया, जिसमें ई-रिक्शा चालक और उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावरों ने सरेआम गुंडागर्दी की और उनके सिर पर वार किए। घटना के बाद घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी मिलीभगत और सुनवाई न करने के गंभीर आरोप लगाए।  जानकारी के अनुसार, पीड़ित पक्ष ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। विवाद उस समय शुरू हुआ जब ई-रिक्शा मोड़ने को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों के साथ उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे पक्ष ने करीब 10-12 युवकों को इकट्ठा कर लिया और हथियारों के साथ हमला बोल दिया।

पीड़ित बुजुर्ग ने बताया कि वह अपने बेटे और 8 साल के पोते के साथ जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। हमलावरों के हाथों में तेजधार दातर और लोहे के भारी पंप थे। आरोप है कि हमलावरों ने सीधे सिर को निशाना बनाकर वार किए। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उनकी बहू, जो गर्भवती है, उसके सामने ही इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया और उनके परिवार को जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित परिवार का दावा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर इलाके में नशे (चिट्टे) के कारोबार में संलिप्त हैं और पहले भी उनके साथ विवाद कर चुके हैं। परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे हमलावरों के हौसले बुलंद हो गए।पीड़ितों ने कहा कि पुलिस उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें ही डरा-धमकाकर वापस भेज देती है। उनका आरोप है कि पैसे और रसूख के चलते पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। बुजुर्ग ने भावुक होते हुए कहा कि गरीब बंदे की कोई सुनवाई नहीं है और पुलिस अधिकारी समझौता करने का दबाव बनाते हैं। सिविल अस्पताल में घायलों ने बताया कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें अब भी धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज और मौके पर मौजूद गवाहों के आधार पर हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!