Tuesday , September 8 2026
Breaking News

328 गायब स्वरूपों की SIT ने जांच की तेज:DIG ने अमृतसर के गुरुद्वारे का लिया जायजा; छपाई, रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया खंगाली

अमृतस​र  , (PNL) : 328 गायब पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर रही एसआईटी के चेयरमैन डीआईजी नानक सिंह अपनी टीम के साथ अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब स्थित श्री गुरु ग्रंथ साहिब भवन का दौरा किया, जहां पावन स्वरूपों की छपाई की जाती है। करीब 3 घंटे तक चली जांच के दौरान एसआईटी ने छपाई से लेकर पावन स्वरूपों के रख-रखाव और वितरण तक की पूरी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया।

डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि जांच के दौरान मौजूदा एसजीपीसी पदाधिकारियों के साथ विस्तार से बातचीत की गई। टीम ने यह भी देखा कि पावन स्वरूपों की छपाई किस तरह होती है, छपाई के बाद उन्हें कहां रखा जाता है और श्रद्धालुओं को किस प्रक्रिया के तहत सौंपा जाता है। इसके अलावा भेंट जमा कराने और रिकॉर्ड बनाए रखने की पूरी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

आरोपियों से पहले हो चुकी है पूछताछ

उन्होंने कहा कि इस मामले में दर्ज एफआईआर के आरोपियों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। वहीं उस समय के पदाधिकारियों और मौजूदा अधिकारियों से भी औपचारिक और अनौपचारिक दोनों स्तरों पर बातचीत की गई है। जांच के हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है।

एसजीपीसी एसआईटी को उपलब्ध करवा रही रिकॉर्ड

डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि एसजीपीसी की ओर से एसआईटी को मांगा गया रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। पुराने रजिस्टरों से लेकर अन्य दस्तावेज भी जांच टीम को दिए गए हैं और आगे भी जरूरत के मुताबिक रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी रिकॉर्ड के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 328 पावन स्वरूपों के मामले में एसआईटी की जांच अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुकी है। जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इस पूरे मामले को तार्किक और ठोस निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!