Tuesday , September 8 2026
Breaking News

विक्की थॉमस को घोड़े की लीद उठाने की मिली सजा: पंजाब आकर बुड्‌ढा दल से हाथ जोड़कर माफी मांगी, ये है मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : निहंग जसदीप सिंह से जुड़ी कथित आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में चर्चित निहंग विक्की थॉमस ने बुड्ढा दल के सामने पेश होकर अपनी गलती स्वीकार कर ली। महाराष्ट्र से पंजाब पहुंचे विक्की ने संगत, निहंगों और जत्थेदारों से माफी मांगते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी विवादित सामग्री को सार्वजनिक करने से पहले वह पंथ के वरिष्ठ जत्थेदारों के सामने रखेंगे।

बुड्ढा दल ने उनकी माफी स्वीकार करते हुए उन्हें धार्मिक सेवा सौंपी है। इसके तहत विक्की थॉमस को सरबलोह के बर्तनों की सफाई करनी होगी। साथ ही, पंथ खालसा के जोड़ मेलों के दौरान घोड़ों को पानी पिलाने और उनकी लीद उठाने की सेवा भी करनी होगी।

दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने बताया कि जसदीप सिंह से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद संगत की ओर से लगातार मांग उठ रही थी कि विक्की थॉमस सामने आकर अपने कृत्य के लिए माफी मांगें। उनका कहना था कि इस घटना से कई निहंगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और पूरे पंथ की छवि प्रभावित हुई।

विक्की थॉमस ने कहा कि उनसे गंभीर गलती हुई है और वह इसके लिए दिल से क्षमा चाहते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से किसी भी व्यक्ति से जुड़ी विवादित सामग्री को बिना पंथ के वरिष्ठों की अनुमति के सोशल मीडिया पर साझा नहीं करेंगे।

इस मामले में बुड्ढा दल ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि जसदीप सिंह के खिलाफ पहले लिया गया फैसला यथावत रहेगा। अगले आदेश तक उन्हें निहंग बाणा पहनने, दस्तार सजाने और पंथ की अगुवाई करने की अनुमति नहीं होगी।

जत्थेदार महाकाल सिंह और बाबा शमशेर सिंह के अनुसार, विवाद से पहले जसदीप सिंह को सम्मानित कर फरला देने की तैयारी चल रही थी। बताया गया कि विक्की थॉमस इस निर्णय से नाराज थे और इसी नाराजगी में उन्होंने कथित तौर पर तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिए। हालांकि, उनका कहना है कि इस कदम से पूरे पंथ और कौम की बदनामी हुई, जिसके चलते धार्मिक अनुशासन के तहत यह फैसला लिया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!