Tuesday , September 8 2026
Breaking News

लुधियाना में घर से गोल्ड-कैश चोरी:एक ने रेकी की, दूसरा अंदर घुसा; परिवार बोला- बेटे की शादी के लिए थे, ₹30 लाख का नुकसान

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के दुगरी इलाके स्थित करनैल सिंह नगर फेज-3 में तड़के सुबह चोरी हो गई। गली नंबर-14 में चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर फरार हो गए। परिवार ने दावा किया है कि चोरी में करीब 20 से 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घर पर पड़ा 3 से 4 लाख कैश और 25 से 30 तोले सोना चोर ले गए।पीड़ित राजिंदर शर्मा ने कहा कि आज सुबह सीसीटीवी के मुताबिक 4:20 पर चोर गली में दाखिल हुए। दो बदमाशों ने ये वारदात की है। एक बदमाश घर के अंदर दाखिल हुआ तो दूसरे ने गली में घूम कर रेकी की। राजिंदर के मुताबिक बड़े बेटे की सगाई हुई थी। अब शादी की तैयारियां कर रहे थे।उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी के गहने और जो शादी के लिए जेवर बनवाए थे सभी एक जगह इक्ट्ठे रखे थे। बाकी सब नीचे सोए थे। मैं मेरी पत्नी और बेटा ऊपर सोए हुए थे। बाहर सिक्योरिटी गार्ड भी रखा हुआ है, इसलिए हम निश्चिंत थे लेकिन फिर भी चोरी हो गई।

इलाके में घूमता चोर।

इलाके में घूमता चोर।

हमारी जिंदगी की कमाई ले गए चोर

उन्होंने कहा कि चोर हमारी जिंदगी की कमाई ले गए। गली में पहले भी कई चोरियां हुई, तभी हमने गार्ड रखा था। पुलिस अब गार्ड से भी पूछताछ कर रही है। चोरों ने गार्ड से कहा था कि हम टेंट लगाने आए हैं क्योंकि मोहल्ले में कोई शादी समारोह है।

सीसीटीवी में भी यह घटना कैद हो गई है। चोर तड़के सुबह पड़ोसियों के मकान की तरफ से घर में दाखिल हुए हैं और अलमारी व दराजों में रखे गहने तथा नकदी निकाली है।

CCTV में दिखे 2 आरोपी

परिवार और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में सामने आया है कि वारदात में दो लोग शामिल थे। एक आरोपी घर के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था, जबकि दूसरा घर के अंदर चोरी को अंजाम दे रहा था।

CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सब इंस्पेक्टर सुखदेव राज के मुताबिक इलाके के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!