Monday , December 8 2025
Breaking News

करवा चौथ 2024 : पंजाब-हरियाणा में कब होगा चांद का दीदार, जानें अपने शहर में चंद्रोदय का समय

चंडीगढ़, (PNL) : करवा चौथ 2024 के दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं। यह त्योहार कार्तिक मास की चौथ तिथि को मनाया जाता है। करवा चौथ का त्योहार पति-पत्नी के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन व्रत रखने वालों को चांद का बेसब्री से इंतजार रहता है। पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं, जो उनके प्रेम और समर्पण को दर्शाता है।

करवा चौथ की तैयारी

करवा चौथ की तैयारी में कई रस्में और रिति-रिवाज शामिल हैं। पत्नियां अपने पति के लिए व्रत रखती हैं, स्नान करती हैं, और नए कपड़े पहनती हैं। वे अपने हाथों में मेंहदी लगाती हैं और अपने पति के लिए विशेष भोजन तैयार करती हैं। चंद्रोदय के समय (Moon Rising Time Today) महिलाएं छलनी से चांद को देखती हैं उसके बाद अपने पति के चेहरे का दीदार करती हैं। जानें हरियाणा और पंजाब के प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद।

पंजाब के प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय

शहर
चंद्रोदय का समय
चण्डीगढ़ रात 8:05 बजे
जालंधर रात 8:04 बजे
अमृतसर रात 8:05 बजे
करतारपुर रात 8:02 बजे
पटियाला रात 7: 57 बजे
गुरदासपुर रात 8:01 बजे
लुधियाना रात 7: 59 बजे

हरियाणा के शहरों में कब निकलेगा चांद

शहर
चंद्रोदय का समय
गुरुग्राम रात 8: 10 बजे
रोहतक रात 8 बजे
पंचकुला रात 8 बजे
फरीदाबाद रात 8: 05 बजे
हिसार रात 8 बजे
भिवानी रात 8:08 बजे
करनाल 7:59 बजे
सिरसा 8:10 बजे

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बड़ी खबर : गोवा के मशहूर नाइट क्लब में ब्लॉस्ट, अब तक 25 लोगों की मौत, मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल, ऐसे हुआ हादसा, पढ़ें

गोवा, (PNL) : गोवा के उत्तर जिले के अरपोरा गांव में शनिवार (6-7 दिसंबर 2025) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!