Wednesday , February 18 2026
Breaking News

पंजाब में मान सरकार का बड़ा फेरबदल, चीफ सैक्रेटरी अनुराग वर्मा को हटाया, सिन्हा को नया CS लगाया, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 1992 बैच के सीनियर आईएएस केएपी सिन्हा को नया मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि अनुराग वर्मा को इस पद से हटा दिया गया है। केएपी सिन्हा 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं।

अनुराग वर्मा को जब मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, उस समय भी वह इस पद की दौड़ में थे। उनके पास करीब 20 साल का अनुभव है। साथ ही वह कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

हालांकि लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़े बदलाव होंगे। वहीं अनुराग वर्मा को राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी और मृदा एवं जल संरक्षण का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर : NHS अस्पताल में रोबोट की मदद से जोड़ बदलने का बड़ा कार्यक्रम होगा 21 और 22 फरवरी को, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : एन.एच.एस अस्पताल, जो हड्डियों और जोड़ों के बेहतरीन इलाज के लिए जाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!