Wednesday , August 19 2026
Breaking News

चंडीगढ़ प्लेबॉय क्लब में सिक्योरिटी गार्ड का शव मिला:ड्यूटी के दौरान मौत, हार्ट अटैक की आशंका

चंडीगढ़ , (PNL) :  चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित एक क्लब में ड्यूटी के दौरान सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और वर्तमान में चंडीगढ़ के दड़वा गांव में किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जता रही है।

जानकारी के अनुसार राधेश्याम (55) इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित प्लेबॉय क्लब में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत था। शुक्रवार रात वह रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था। उसकी ड्यूटी रात 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे तक थी। रात के दौरान वह क्लब परिसर में अकेला मौजूद था।

सुबह शिफ्ट बदलने पहुंचे गार्ड ने देखा

सुबह करीब 8 बजे दूसरी शिफ्ट का सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी संभालने के लिए क्लब पहुंचा। उसने मुख्य दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने पास मौजूद दूसरी चाबी की मदद से दूसरे गेट से अंदर प्रवेश किया।

अंदर जाने पर उसने देखा कि राधेश्याम जमीन पर पड़ा हुआ था। उसने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद उसने तुरंत क्लब प्रबंधन और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राधेश्याम को तुरंत इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

घटना की सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने क्लब के अंदर और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके अलावा मौके से कुछ जरूरी नमूने और अन्य साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। जिस कमरे में वह मिला, वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं पाया गया। इसी वजह से पुलिस फिलहाल हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!