Tuesday , July 21 2026
Breaking News

बिग ब्रेकिंग : गैंगस्टरों के निशाने पर कॉमेडियन कपिल शर्मा! चली ताबड़तोड़ गोलियां, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : कॉमेडिन कपिल शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. कपिल के कनाडा की सरी स्थितल कैफे पर फायरिंग की गई है. हैरानी की बात ये है कि कपिल का ये कैफे अभी हाल ही में खुला था. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में एक आदमी रात को कैफे की खिड़कियों पर फायरिंग करता दिखाई दे रहा है. शख्स कार में है और वहीं से ये वीडियो भी बनाया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा में “Caps Café” नाम से एक नया रेस्टोरेंट खोला था। बताया जा रहा है कि शूटरों ने इस कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाईं। इतना ही नहीं, कैफे के आसपास बने रिहायशी घरों की दीवारों पर भी गोलियों के निशान देखे गए हैं। स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कैफे के बाहर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

हालांकि, इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। यह घटना जानबूझकर की गई है या फिर किसी गैंगवार या व्यक्तिगत रंजिश का नतीजा है, इस पहलू से भी जांच की जा रही है। फिलहाल हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है और जांच एजेंसियां सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

‘मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा…’ छात्रों के समर्थन में बोले दिलजीत दोसांझ

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!