Wednesday , April 1 2026
Breaking News

भारत की चर्चित ट्रैवल ब्लॉगर निकली पाकिस्तान की जासूस, ज्योति मल्होत्रा समेत छह गिरफ्तार, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत में सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स के साथ एक चर्चित ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को देश विरोधी गतिविधियों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. वह ‘ट्रैवल विद जो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाती है और पाकिस्तान यात्रा के दौरान वहां की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स से उसके संबंध बने. इस केस में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हैं.

जानकारी के अनुसार साल 2023 में ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तान की यात्रा की थी. यह यात्रा उसने कमीशन के जरिए वीजा लेकर की थी. इस दौरान ज्योति की मुलाकात पाकिस्तान हाई कमीशन के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसके साथ उसके गहरे संबंध बन गए.

दानिश के माध्यम से ज्योति की पहचान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के अन्य एजेंट्स से कराई गई, जिनमें अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज (जिसका नाम उसने अपने फोन में ‘जट्ट रंधावा’ सेव किया था) शामिल थे.

ज्योति इन एजेंट्स के साथ वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के जरिए संपर्क में रही. वह न केवल पाकिस्तान के फेवर में सोशल मीडिया पर पॉजिटिव छवि पेश कर रही थी, बल्कि उसने संवेदनशील जानकारियां भी शेयर कीं.

यह भी खुलासा हुआ है कि ज्योति का एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंट से प्रेम संबंध भी था और वह हाल ही में उसके साथ इंडोनेशिया के बाली तक गई थी. सोशल मीडिया पर उसकी मौजूदगी और उसके प्रभाव का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रचार और जासूसी गतिविधियों के लिए कर रहा था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Sidhu Moosewala के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ की फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ DGP को कंप्लेंट

लुधियाना, ( PNL) : लुधियाना के खन्ना में एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!