Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब के DIG हरचरण सिंह भुल्लर के घर से 5 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना, मर्सिडीज-ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियां बरामद, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए DIG हरचरण भुल्लर धनकुबेर निकला. सीबीआई की छापेमारी में DIG और उसके सहयोगी के ठिकानों से 5 करोड़ कैश, 1.5 किलो सोना सहित मर्सिडीज-ऑडी लग्जरी गाड़ियों की चाबी मिली. अभी DIG के ठिकानों से मिले कैश की गिनती जारी ही है.

ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. मालूम हो कि रोपड़ के DIG हरचरण भुल्लर को CBI ने गुरुवार को 5 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. जिसके बाद उनके ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की. जहां से करोड़ो कैश, सोना-चांदी के जेवरात, कई फ्लैट और जमीन के कागजात, मर्सिडीज-ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियों की चाबी मिली है.

डीआईजी और एक प्राइवेट आदमी गिरफ्तार

CBI ने पंजाब पुलिस के एक DIG और एक प्राइवेट व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मामला 8 लाख रुपये की रिश्वत का है, लेकिन जांच में करोड़ों रुपये की नकदी और लग्जरी सामान भी बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया अफसर 2009 बैच का IPS अधिकारी है, जो फिलहाल रूपनगर (रूपनगर रेंज) में DIG के पद पर तैनात था.

CBI ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि DIG ने अपने एक करीबी के ज़रिए 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, ताकि उसके खिलाफ दर्ज FIR को “सेटल” किया जा सके और आगे कोई कार्रवाई न की जाए. इसके अलावा, अफसर हर महीने नियमित तौर पर अवैध भुगतान भी मांग रहा था.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!