Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब चुनाव नतीजे, दिग्गजों के क्षेत्र में क्या रिजल्ट रहा: CM भगवंत मान और अमन अरोड़ा के हलके में AAP की बड़ी जीत, वड़िंग को झटका, राणा गुरजीत ने किया कमाल

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में 104 निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। ये चुनाव पार्टी लेवल पर ही नहीं बल्कि नेताओं के लिए भी इज्जत का सवाल बना हुआ था। जिन नेताओं की साख दांव पर लगी थी, उनमें CM भगवंत मान के अलावा पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग, पूर्व CM चरणजीत चन्नी और पंजाब AAP के प्रधान अमन अरोड़ा तक शामिल थे। इस रिपोर्ट में जानिए, दिग्गजों के गढ़ में कैसा रहा रिजल्ट:-

सीएम भगवंत मान: धूरी नगर कौंसिल मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां की 21 सीटों में से 19 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती हैं। दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे हैं। जबकि बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया।

AAP प्रधान अमन अरोड़ा: पंजाब AAP के अध्यक्ष व मंत्री अमन अरोड़ा के गृहजिले बरनाला की सुनाम नगर परिषद में AAP को बहुमत मिला। AAP ने 23 वार्डों में से 19 सीटें जीतीं। बीजेपी को सिर्फ 1 सीट मिली, जबकि 3 वार्डों में आजाद उम्मीदवार जीते। कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को हार मिली और दोनों पार्टियां अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। लौंगोवाल नगर परिषद के 15 वार्डों में से AAP ने 10 सीटें जीतीं। वहीं, कांग्रेस को 2 सीटें, अकाली दल को 1 सीट और 2 वार्डों में आजाद उम्मीदवार विजयी रहे।

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग: पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लिए यह चुनाव काफी निराशाजनक रहा है। गिद्दड़बाहा नगर काउंसिल चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 19 में से 17 सीटें जीती हैं। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। ऐसे में पार्टी अपने ही गढ़ में पिछड़ती नजर आई। यहां AAP विधायक डिंपी ढिल्लों का प्रभाव साफ दिखाई दिया।

पूर्व CM चरणजीत चन्नी: चमकौर साहिब चरणजीत चन्नी के दबदबे वाला क्षेत्र है। चमकौर साहिब नगर कौंसिल के 13 वार्डों में से 11 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। यहां कांग्रेस को बहुमत मिला। चरणजीत चन्नी की विधानसभा सीट चमकौर साहिब के अधीन ही यह क्षेत्र आता है।

राणा गुरजीत सिंह: कपूरथला से MLA राणा गुरजीत सिंह ने फिर से दबदबा दिखाया। 8 निगमों में से अकेला कपूरथला नगर निगम ही है, जिसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। यहां 50 वार्डों से से कांग्रेस 30 सीटें जीत चुकी है। आम आदमी पार्टी को 12 सीटें मिली हैं, जबकि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी को 3-3 सीटें मिली हैं। 2 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीते हैं।

AAP उपप्रधान शैरी कलसी: बटाला नगर निगम चुनाव काफी अहम थे। यह हलका आम आदमी पार्टी के उपप्रधान अमनशेर सिंह शेरी कलसी का है। यहां 50 सीटों में से अब तक 26 सीटों के नतीजे सामने आए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी को 16, कांग्रेस को 8 और बीजेपी को 2 सीटें जीतने में कामयाबी मिली है।

MLA कुलवंत सिंह: मोहाली नगर निगम चुनाव विधायक कुलवंत सिंह के साथ ही कांग्रेस के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के लिए भी खास रहे। दोनों के बेटे चुनावी मैदान में थे। वहीं, आप के वरिष्ठ नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया भी चुनाव लड़ रहे थे। कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना और सन्नी आहलूवालिया चुनाव जीत गए हैं, जबकि सिद्धू के बेटे का नतीजा आना बाकी है। ओवरऑल आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है।

राणा इंद्र प्रताप सिंह: 2022 में AAP की आंधी के आगे भी निर्दलीय खड़े होकर चुनाव जीतने वाले सुल्तानपुर लोधी से MLA राणा इंदरप्रताप का दबदबा फिर दिखा। उनके क्षेत्र की नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी की 13 सीटों में से राणा इंद्र प्रताप सिंह गुट 7 सीटें जीतने में कामयाब रहा है। आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिली हैं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है। राणा इंदरप्रताप कपूरथला से कांग्रेस MLA राणा गुरजीत के बेटे हैं।

बिक्रम सिंह मजीठिया: मजीठा नगर काउंसिल के 13 वार्डों में सात सीटों पर आम आदमी पार्टी और छह पर शिरोमणि अकाली दल जीता है। जबकि कोई अन्य पार्टी खाता नहीं खोल पाई है। यहां से शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीब कौर विधायक हैं। चुनाव में कपल पूरी तरह से एक्टिव था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!