Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाबी गायक रणजीत बावा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, लोग कर रहे सराहना

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार आगे आ रहे हैं। पंजाबी गायक रंजीत बावा ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए अपने कनाडा के अल्बर्टा शो की पूरी कमाई दान करने का ऐलान किया है। इससे पहले बीते दिन प्रसिद्ध सूफी गायक सतिंदर सरताज ने 500 परिवारों को राशन किट देने का ऐलान किया था।

पंजाबी गायक रंजीत बावा ने अल्बर्टा में अपने कॉन्सर्ट के दौरान घोषणा की कि वह अपने पहले शो से होने वाली आय पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को दान कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान पंजाब बाढ़ का एक वीडियो भी चलाया। जिसके बाद उन्होंने लोगों को बताया कि मेरा राज्य इस वक्त किसी आपदा से जूझ रहा है, ऐसे में मैं अपने इस शो की सारी आय दान कर बाढ़ प्रभावितों की मदद करूंगा।

इस वक्त पंजाब के करीब 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं, जिससे पूरे राज्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

बता दें कि पंजाब के कुल 9 जिले इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। जिसमें अमृतसर, गुरदासपुर, तरन तारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, होशियारपुर, मोगा और बरनाला शामिल हैं। इस सभी जगह पर बाढ़ प्रभावितों को बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीएसएफ, राज्य प्रशासन, पंजाब पुलिस सहित अन्य एजेंसियां जुटी हुईं हैं।

बाढ़ से अभी तक कुल 1018 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए हैं। वहीं, फाजिल्का में 16,632 हेक्टेयर (41,099 एकड़) भूमि बाढ़ की चपेट में आई है। इसके अलावा फिरोजपुर में 10,806 हेक्टेयर, कपूरथला में 11,620, पठानकोट में 7,000, तरन तारन में 9,928 और होशियारपुर में 5,287 हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुई हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित फाजिल्का के क्षेत्र में हुआ है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!