Wednesday , August 19 2026
Breaking News

लुधियाना की रहने वाली सास-बहू की हिमाचल प्रदेश में मौत, खाने के लिए रुके, ऐसे हुआ हादसा, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना की रहने वाली सास और बहू की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित मणिकरण घाटी के सूमारोपा में पार्वती नदी के किनारे पेड़ गिरने से मौत हो गई। तेज आंधी-तूफान आने के कारण अचानक दोनों महिलाएं पेड़ की चपेट में आ गई। हिमाचल घूमने के लिए गया परिवार रास्ते में मणिकरण घाटी के पास खाना खाने के लिए रुक गया।

अन्य पर्यटकों की तरह वह भी नदी किनारे चहलकदमी कर रही थी। अचानक तेज तूफान आने के कारण ये हादसा हो गया। दोनों महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट आई, जिन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। मृतक महिलाओं की पहचान अविनाश (56) और नीशू वर्मा (37) के रूप में हुई है।

अविनाश ऋषि नगर की रहने वाली है। जबकि उनकी बहू नीशू डाबा कॉलोनी में रहती है। दोनों महिलाओं का कुल्लू मणिकरण के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। दोनों के शव आज लुधियाना लाए गए। इससे पहले कुल्लू में 30 मार्च को मणिकरण गुरुद्वारा साहिब के नजदीक एक पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई थी और उस समय भी 5 लोग घायल हुए थे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!