Wednesday , September 9 2026
Breaking News

जालंधर के उद्योगपति कतर में फंसे: ईरान-इजरायल संघर्ष से उड़ानें प्रभावित, 3000 करोड़ रुपये के हैंडटूल कारोबार पर संकट

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के हैंडटूल इंडस्ट्री के उद्योगपति ईरान-इजरायल युद्ध के चलते दोहा (कतर) में फंस गए हैं। जालंधर पंजाब में हैंडटूल और नट बोल्ट बनाने वाली MSME का गढ़ है। दोहा में फंसे फेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल के मेंबर अश्वनी शर्मा ने बताया कि भारत का मिडिल ईस्ट के साथ 3 हजार करोड़ का व्यापार है। अश्विनी शर्मा ने बताया कि उनके भतीजे हैंडटूल इंडस्ट्री के प्रदर्शनी (एग्जीबिशन) के लिए जर्मनी जा रहे थे। जालंधर के कई उद्योगपति जर्मनी में हर साल होने वाली प्रदर्शनी में भाग लेने जाते हैं, लेकिन इस बीच युद्ध के चलते वे रास्ते में ही फंस चुके हैं। अभी 4 दिन से दोहा में रुके हैं, कुछ लोग दुबई में फंसे हैं।अश्वनी शर्मा ने बयाता कि ये प्रदर्शनी हैंडटूल इंडस्ट्री के लिए संजीवनी का काम करती है। यहीं पर दुनिया भर के व्यापारी एक दूसरे के साथ नए सौदे करते हैं। प्रदर्शनी में यूएसए, चाइना, यूरोप, मिडिल ईस्ट से इंडस्ट्रियलिस्ट आते है।मिडिल ईस्ट का हवाई रास्ता युद्ध के कारण बंद हो गया है। फ्लाइट कैंसिल चल रही हैं जिसके चले दुनियाभर का व्यापार प्रभावित हो रहा है। युद्ध न रुका तो हैंडटूल इंडस्ट्री 2 साल तक उभर नहीं पाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!