Wednesday , September 30 2026
Breaking News

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को लेकर धोखाधड़ी की गई। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से 50 कोरे कागजों और चेक पर हस्ताक्षर करवाकर गांव बीरमी स्थित 8000 वर्ग गज के प्लॉट के दस्तावेज अपने हक में तैयार कर लिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन कागजों का गलत इस्तेमाल कर फर्जी हस्ताक्षरों के जरिए प्लॉट हड़पने की कोशिश की गई। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता नीरज कपूर (48) दुर्गा पुरी लुधियाना के रहने वाले हैं। नीरज ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर आरोपियों से ब्याज पर पैसे लेते थे। सितंबर 2025 में नीरज ने उनसे 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। इसके बदले आरोपियों ने गारंटी के तौर पर नीरज से 50 कोरे (खाली) कागजों और एक चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए थे।

जाली हस्ताक्षर और प्लॉट पर कब्जा नीरज के मुताबिक बाद में आरोपियों ने उल्टा उसके ऊपर ही एक केस दर्ज करवा दिया। जब नीरज ने केस के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की, तो पता चला कि कागजातों पर उसके जाली (फर्जी) हस्ताक्षर किए गए थे। आरोपियों ने हस्ताक्षरित कागजों का गलत इस्तेमाल करके गांव बीरमी (हीरो होम्स के सामने) स्थित 8000 वर्ग गज के प्लॉट की रजिस्ट्री के कागजात अपने हक में तैयार करवा लिए। इसके बाद ‘फुल एंड फाइनल’ सेटलमेंट का झूठा दावा पेश कर दिया।

कौन हैं इस बड़ी ठगी के आरोपी? इस मामले में कुल 6 लोगों को नामजद किया गया है। इसमें रजत गुप्ता (निवासी सिटी सेंटर के पास, शहीद भगत सिंह नगर), आशीष गुप्ता (अरुण कुमार गुप्ता का बेटा), अरुण कुमार गुप्ता (निवासी मॉडल टाउन, लुधियाना), वनीता गुप्ता (निवासी न्यू कृष्णा मंदिर के पास, मॉडल टाउन एक्सटेंशन), वंश जैन (निवासी टैगोर नगर) और रवजोत जैन (निवासी टैगोर नगर, सिविल लाइन्स) शामिल हैं।आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नीरज कपूर की शिकायत के आधार पर लुधियाना के सराभा नगर थाने में 29 सितंबर 2026 को FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 333, 351(3) और 3(5) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस पूरे मामले की तफ्तीश एएसआई (ASI) उमेश कुमार कर रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को SIT का समन:5 अक्टूबर को पेश होना होगा, ₹6 हजार करोड़ के ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ

अमृतसर , (PNL) : अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को 6 हजार करोड़ …

कौन है इन्फ्लुएंसर फरहत, जिसका LPU हिंसा में नाम आया:बोला- एक गलती हुई, मसला हाथ से निकल चुका; बवाल पर 3 और FIR दर्ज

 जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा फैलाने का …

पंजाब में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी:लिखा- BJP की जालंधर रैली में स्टेज के नीचे IED रखा; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

जालंधर , (PNL) : जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले बम …

धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर बवाल मचा:लुधियाना में शाही इमाम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, बागेश्वर बाबा बोले- धर्मांतरण पर खून खौलता है

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा …

मोहाली में युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर कर लिया सुसाइड, बताई ये वजह

मोहाली, (PNL) : मोहाली में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास पर मानसिक प्रताड़ना …

LPU हिंसा मामले में CBI जांच की मांग:हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, सीनियर एडवोकेट बोले- दंगा और आगजनी हुई

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हाल ही में …

लुधियाना- 2 साल से फर्जी DSP बना हुआ था करणवीर:सुहागरात के दिन पत्नी का रेप किया; PAP जालंधर में पोस्टिंग बताता था

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में पकड़ा गया पंजाब पुलिस का फर्जी DSP करणवीर सिंह 2 …

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!