Monday , August 10 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाबी ट्रक ड्राईवर को अमेरिका में 75 साल कैद की सजा, 55 साल तक जमानत भी नहीं मिलेगी, पढ़ें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर को कोर्ट ने 75 साल कैद की सजा सुनाई है। उससे पुलिस ने 90 करोड़ रुपए की कोकीन पकड़ी गई थी। वह 106Kg कोकीन कचरे के पैकेट में छुपाकर ले जा रहा था। हालांकि, ड्राइवर ने अपनी सफाई में कहा कि उसके इसके बारे में पता नहीं था।

उसकी वॉट्सऐप चैट से खुलासा हो गया, जिसमें उसके कोकीन डिलीवरी के बदले 5400 डॉलर में सौदा होने की बात सामने आई। 30 साल के ड्राइवर को 55 साल तक जेल से बाहर आने की छूट नहीं मिलेगी। इस लिहाज से अब 85 साल की उम्र के बाद ही उसे जमानत मिल सकेगी। हालांकि, कोर्ट ने उसके जेल में बिताए 407 दिनों को भी सजा में जोड़ दिया।

यह घटना 17 अप्रैल 2025 की है, जब इलिनॉय स्टेट पुलिस (IPS) ने इंटरस्टेट-74 पर लेरॉय के पास एक सेमी-ट्रक को सेफ्टी इंस्पेक्शन यानी सुरक्षा जांच के लिए रोका, जिसे जोबनप्रीत सिंह चला रहे थे। जांच के दौरान के-9 डॉग यानी खोजी कुत्ते की मदद से ट्रक के रेफ्रिजरेटेड ट्रेलर के अंदर छिपे 4 बड़े काले कचरे के बैग बरामद हुए। इनमें लगभग 234 पाउंड यानी 106 किलोग्राम कोकीन थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जोबनप्रीत ने इशारा मिलने के बाद भी गाड़ी रोकने में देरी की थी और पूछताछ के दौरान उसका व्यवहार काफी नर्वस यानी घबराहट से भरा हुआ था। उससे जब्त की गई कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 90 करोड़ रुपए आंकी गई।

इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए मार्च 2026 में जूरी ने जोबनप्रीत सिंह को कंट्रोल्ड सब्सटेंस ट्रैफिकिंग और इंटेंट टू डिलीवर का दोषी पाया। इसके बाद 29 मई 2026 को जज विलियम योर्डर ने उन्हें 75 साल की सख्त सजा सुनाई। हालांकि, जोबनप्रीत को पहले से जेल में बिताए गए 407 दिनों का क्रेडिट भी दिया गया है।

इलिनॉय राज्य के सख्त कानूनों के मुताबिक, आरोपी को अपनी इस सजा का कम से कम 75 प्रतिशत समय यानी लगभग 55 साल से ज्यादा का वक्त अनिवार्य रूप से जेल में ही काटना होगा। इस फैसले पर मैक्लीन काउंटी स्टेट्स अटॉर्नी एरिका रेनॉल्ड्स ने इलिनॉय स्टेट पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके इस कदम से ये नशीले पदार्थ समुदाय में फैलने से रुक गए और असिस्टेंट स्टेट्स अटॉर्नी ने कोर्ट में न्याय सुनिश्चित किया।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!