Monday , March 30 2026
Breaking News

पंजाब की सियासत से बड़ी खबर, जसवीर सिंह गढ़ी हुए आम आदमी पार्टी में शामिल, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की राजनीति से आ रही है।पंजाब बसपा के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद गढ़ी को आम आदमी पार्टी में शामिल किया है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती ने जसवीर गढ़ी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया था, जिसके बाद पार्टी हाईकमान ने गढ़ी को पार्टी से हटाकर अवतार सिंह करीमपुरी को अध्यक्ष पद पर बिठाया था। अब जसवीर सिंह गढ़ी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में डिलीवरी बॉय की हत्या: 2 दिन से लापता युवक का शव बेसमेंट में मिला

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के रणजीत एवेन्यू ए-ब्लॉक में एक युवक का शव बिल्डिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!