Wednesday , September 9 2026
Breaking News

Jalandhar बच्ची हत्याकांड: हत्यारोपी की पत्नी-महिलाओं में हंगामा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के पारस एस्टेट में 23 नवंबर 2025 को पारस 14 साल की बच्ची की हत्या के मामले में वीरवार देर रात साढ़े 12 बजे के करीब माहौल गरमा गया।जब बच्ची के हत्यारोपी हरमिंदर सिंह उर्फ रिंपी की पत्नी उसके बंद पड़े घर से सामान लेने पहुंची तो इलाकावासियों व बच्ची के परिवार ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि महिला ने ‘अच्छा हुआ बच्ची मर गई’ कहा तो माहौल बिगड़ गया। लोगों ने पुलिस की गाड़ी घेर ली और एसएचओ जयइंद्र पर आरोप लगाया कि उनके सामने ही महिला ने इलाकावासियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और गालियां दीं। इसी दौरान एक कुत्ता भी उसकी गाड़ी की चपेट में आने से मर गया।

हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे थाना बस्ती बावा खेले के एसएचओ जयइंद्र।

एसएचओ बोले-हाईकोर्ट के आदेश पर सामान दिलवाया एसएचओ ने बताया कि आरोपी के परिवार को घर की चाबी सौंपने के लिए हाईकोर्ट से आदेश जारी किए गए थे। इसी आदेश के तहत महिला घर से जरूरी सामान लेने आई थी। पुलिस की मौजूदगी में उसे सीमित समय के लिए अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और अगर किसी भी तरह की कानून व्यवस्था भंग करने या आपत्तिजनक बयान देने की पुष्टि होती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

जालंधर में नाबालिक बच्ची की पड़ोसी ने कर दी थी घर में हत्या। (फाइल शॉर्ट)

23 नवंबर को बेटी की सहेली का कर दिया था मर्डर बता दें कि जालंधर बेस्ट के इलाके पारस स्टेट में 23 नवंबर 2025 को नाबालिग अपनी सहेली से मिलने पड़ोस में गई थी। जहां सहेली और उसकी मां नहीं थी तो सहेली के पिता ने उसे पकड़ लिया और रेप की कोशिश की। लड़की ने आरोपी से बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी ने उसका गला घोंट दिया। मौत के बाद बच्ची के शव को बाथरूम में छिपा दिया। जब वह देर रात तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया।कोई पता न चलने पर CCTV खंगाले गए, जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। पुलिस ने पहले जांच कर कहा कि अंदर कोई नहीं है लेकिन जब लोग अंदर घुसे तो बाथरूम से लाश बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में 2 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!